नई दिल्ली: IPL 2023 के लिए सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी टीमों ने अपनी कमर कस ली है। इस महीने की 23 तारीख को कोच्चि में आईपीएल का मिनी ऑक्शन होने वाला है। मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल की सबसे सफल टीम है, हालांकि पिछले 2 सीजन मुंबई के अच्छे नहीं गए। कप्तान रोहित शर्मा इस बार मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाने की पूरी कोशिश करेंगे और इस बार उन्हें मिस्टर 360 का भी पूरा साथ मिलने वाला है, ऐसे में मुंबई इंडियंस के खिताब जीतने की उम्मीद और भी बढ़ गई है।
ये बल्लेबाज करेगा करिश्मा
भले ही भारतीय टीम विश्वकप में सेमीफाइनल हार कर बाहर हो गई हो पर भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया था। सूर्यकुमार यादव भारत के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और कई मैच जिताऊ पारी खेल चुके हैं। सूर्यकुमार यादव आईपीएल में मुंबई इंडियंस के महत्वपूर्ण बल्लेबाज है, अगर सूर्यकुमार यादव का बल्ला इस बार भी चल गया तो मुंबई इंडियंस का आईपीएल जीतने का सपना फिर से पूरा हो जाएगा।
सूर्यकुमार है भारत के एबी डिविलियर्स
सूर्यकुमार यादव मैदान के चारों तरफ शॉट मारते हैं और खूब रन बनाते हैं। रचनात्मक शॉट के साथ सूर्यकुमार यादव दर्शकों को रोमांचित कर देते हैं। सूर्यकुमार यादव के इसी अंदाज को देखते हुए फैंस उन्हें भारत का डिविलियर्स कहते हैं, सूर्यकुमार यादव एबी डिविलियर्स की तरह ही बड़े बड़े शॉट लगाने की क्षमता रखते है। इस समय मुंबई इंडियंस के लिए सूर्य कुमार यादव वो ही काम कर सकते हैं, जो कभी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए एबी डीविलियर्स किया करते थे।
मिनी ऑक्शन में बड़े खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
1 दिसंबर को कोच्चि में होने वाले IPL मिनी ऑक्शन में कई बड़े खिलाड़ियों के ऊपर टीमें पैसा खर्च करेंगी। केन विलियम्सन, निकोलस पूरन, मोहम्मद नबी, केदार जाधव जैसे बड़े खिलाड़ी के नाम आईपीएल मिनी ऑक्शन में बोली के लिए सामने लाए जाएंगे।