नई दिल्लीः उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं, जिससे लोगों की कंपकंपी बंधी हुई है। कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े और अलाव का इस्तेमाल कर रहे हैं। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से कुछ स्थानों पर तो तापमान माइनस में दर्ज किया जा रहा है। इतना ही नहीं मैदानी इलाकों में तापमान गिरने से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
राजधानी दिल्ली सुबह-सुबह कोहरे के आगोश में रही। इतना ही नहीं आसपास के इलाकों में भी घना कोहरा दर्ज किया गया, जिससे राहगीरों को जाम का सामना करना पड़ा। पश्चिमी यूपी व सटे आसपास के हिस्सों में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है।
दक्षिणी भारत के तमाम इलाकों में बारिश देखने को मिल रही है, जिससे तापमान में बहुत गिरावट दर्ज की जा रही है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के तमाम इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
- जानिए यूपी के मौसम का क्या रहेगा मिजाज
आईएमडी के मुताबिक, देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक जाने की संभावना जताई गई है। यहां कई जगहों पर घना कोहरा भी देखने को मिल सकती है।
वहीं, बात करें गाजियाबाद की तो यहां पारा 12 डिग्री तक लुढ़केगा और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर् किये जाने की संभावना है। गाजियाबाद भी प्रदूषण के मामले में कम नहीं हैं। इसके अलावा यहां कोहरे की वजह से धुंध रहने की संभावना है। गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्टेशन पर एयर क्वालिटी 241 दर्ज किये जाने की संभावना है।
- इन राज्यों में होग भारी बारिश
आईएमडी के मुताबिक, मानें तो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। तमिलनाडु और केरल में कुछ इलाकों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। 7 दिसंबर की रात से तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। 8 दिसंबर तक जारी रहने क संभावना है।