6 महीने बाद मैदान पर उतरते ही पृथ्वी शॉ ने बल्ले से मचाई तबाही, कूट डाले इतने रन

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः भारत आज जवानों का देश हैं, जहां हर क्षेत्र में एक से बढ़कर एक प्रतिभा धमाल मचाती नजर आती है। आज आपको हम एक ऐसी ही प्रतिभा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने काफी दिनों के बाद अपने बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीत लिए। यह नाम कोई और नहीं बल्कि पृथ्वी शॉ का है, जो काफी दिनों पर बाद मैदान पर खेलते नजर आए है।

शॉ चोट के चलते पिछले करीब 6 महीने से टीम से बाहर चल रहे थे। काफी दिनों बाद रणजी में उनकी मुंबई की टीम में वापसी हुई थी। इसके कुछ दिन बाद उन्हें प्लेइंग-XI में भी खुद को साबित करने का अवसर दिया, जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया। पृथ्वी शॉ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी गेंदबाजों पर रन बरसाए।

पृथ्वी शॉ ने रणजी में कर दिया कमाल

रणजी ट्रॉफी में वापसी करते हुए पृथ्वी शॉ ने कमाल की बल्लेबाजी की है। सीजन के ग्रुप बी में बंगाल और मुंबई के बीच मैच में खेला जा रहा है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 412 रन का लक्ष्य रखा। कप्तान शिवम दुबे ने सबसे शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने पहली पारी में 72 रन की तूफानी पारी खेली।

इस मुकाबले में सबकी नजरें पृथ्वी शॉ पर रही। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने 6 महीने बाद मैदान में वापसी की है। पश्चिम बंगाल के खिलाफ मैच में 35 रन बनाकर आउट होकर पवेलियन लौट गए। इस बीच उन्होंने भले ही 35 रन की छोटी पारी खेली, लेकिन वे चर्चा का विषय बन गए।

उन्होंने 35 रनों की पारी में 42 गेंदों का सामना किया। अपनी शानदार पारी में उन्होंने 5 चौके लगाए। इस पारी से साफ है कि खिलाड़ी ने चोट के बाद अपनी अच्छी फॉर्म के संकेत दिए हैं।

चोटिल होने से पहले भी शानदार प्रदर्शन कर रहे थे पृथ्वी शॉ

जानकारी के लिए बता दें कि इंग्लैंड वनडे कप में पृथ्वी शॉ का अच्छा प्रदर्शन रहा था। टूर्नामेंट में शॉ ने सिर्फ 3 मैचों में ही 400 से ज्यादा रन बना दिए थे। इस दौरान वह चोटिल हो गये, जिसके बाद वे क्रिकेट के मैदान से दूर हुए। मुंबई के 25 वर्षीय खिलाड़ी ने भारत के लिए भी मैच खेले हैं। पृथ्वी शॉ ने भारतीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 12 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने कुल 5 टेस्ट, 6 वनडे और 1 टी20 मैच में हिस्सा लिया है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App