DC VS MI VIDEO: बाप रे, ट्रिस्टन स्टब्स ने जड़ दिया क्रिकेट का अनोखा छक्का, हक्के-बक्के हुए फैंस

Avatar photo

By

Vipin Kumar

DC VS MI VIDEO: आईपीएल सीजन का 43वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है, जिसे लेकर क्रिकेट प्रशंसकों और खिलाड़ियों में काफी खुशी देखने मिल रही है। दोनों टीमें जीत की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरी हैं, जो रोमांच मुकाबला होने की उम्मीद है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने धमाकेदार खेलते हुए 20 की समाप्ति के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 257 रन बना लिए। मुंबई इंडियंस को जीत के लिए अब 258 रन बनाने होंगे, जो काफी टेढ़ी खीर नजर आता है।

इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के तूफानी बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स के द्वारा मारा गया अनोखा छक्का सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आप देख सकते हैं कि उन्होंने कितने अजीब तरह से ऑफ साइड की तरफ घूमकर यह गेंद दर्शक दीर्घा में पहुंचा दी।

ट्रिस्टन स्टब्स ने लगाया धमाकेदार छक्का

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ट्रिस्टन स्टब्स ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों पर 48 रन बनाए अपनी पारी में वे शुरू से ही तेज खेले, जिन्होंने 2 छक्के और 6 चौके मारे। बल्लेबाजी का औसत 192.00 रहा। इस बीच उनके द्वारा मार गए शॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

आप देख सकते हैं कि मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ल्यूक वूड की गेंद पर कैसे घूमकर ट्रिस्टन स्टब्स छक्का मारते दिख रहे हैं। वे पहले तो ऑफ स्टंप पर चढ़ते हैं, फिर पीछे की ओर बैट घुमाकर गेंद सीधी दर्शक दीर्घा में पहुंचा देते हैं। इतना ही नहीं फिर उसी अंदाज में एक चौका मारते हुए भी दिख रहे हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान है।

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सब गेंदबाजों की खबर ली। उन्होंने 311 के स्ट्राइक रेट से 27 गेंदों पर 84 रन बनाए डाले। अपनी पारी में 6 छक्के जड़े। अभिषेक पोरेल भी 27 गेंदों पर 36 रन बनाने में कामयाब रहे। शाई हॉप 17 गेंदों पर 41 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत कोई खास कमाल नहीं कर सके, जिन्होंने 19 गेंदों पर 29 रन बनाए।

दिल्ली कैपिटल्स टीम

जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कुमार कुशाग्र, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, लिजाद विलियम्स, मुकेश कुमार, खलील अहमद।

मुंबई इंडियंस टीम

रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, ल्यूक वुड, जसप्रित बुमरा, नुवान तुषारा।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App