DC VS MI: दिल्ली कैपिटल्स को मिली जीत तो गदगद हुए ऋषभ पंत, कही दिल जीतने वाली बात

Avatar photo

By

Vipin Kumar


नई दिल्लीः इंडियन प्रीमिय लीग(आईपीएल) के 17वें सेशन के 43वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस पर 10 रन से जीत दर्ज की। जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स के फैंस और खिलाड़ियों के चेहरे पर काफी रौनक देखने को मिली। दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में अभी तक 10 मैच खेले जिसमें 5 जीत दर्ज कर 10 अंक के साथ प्वाइंट टेबल में 5वें नंबर पर है। क्वालीफाई में पहुंचने के लिए टीम को लगातार शानदार प्रदर्शन करना होगा।

अरुण जेटली स्टेडियम में मिली जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत काफी गदगद नजर आए। इसके सात ही दिल्ली को विजय मिलने से उन्होंने खिलाड़ियों की तारीफ में कसीदे पढ़े। पंत ने जैक फ्रेजर मेकगर्क की तूफानी बल्लेबाजी की जमकर हौसला अफजाई की।

दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने कही बड़ी बात

राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली मैदान पर मिली जीत के बाद ऋषभ पंत ने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि हम स्कोर बोर्ड पर 250 रन लगाने के बाद काफी खुश थे। जाहिर तौर पर मैं आगे आकर विकेटकीपिंग कर सकता हूं, लेकिन इसके लिए गेंदबाज काफी आत्मविश्वास से भरा होना जरूरी है।

हालांकि, टिम डेविड के खिलाफ यह प्लान आज काम कर गया। ऋषभ पंत ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले जैक फ्रेजर मेकगर्क की जमकर तारीफ में कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा, वह पहले दिन से ही कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं और आप एक युवा प्लेयर से ऐसा ही कुछ चाहते हैं।

वह हर मैच के साथ और बेहतर होते जा रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने कहा, प्लेऑफ में पहुंचने के चांस दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं, लेकिन हम एक समय पर एक ही गेम पर ध्यान लगा रहे हैं।

दिल्ली ने वानखेड़े में मिली हार का लिया बदला

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 रन से मुंबई इंडियंस को हरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 257 रन लगाए। टीम की ओर से जैक फ्रेजर ने 84 रन जड़े, तो ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंदों पर 48 रन की तूफानी पारी खेल खेली।

मुंबई इंडियंस की टीम 258 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 विकेट खोकर 247 रन ही बना सकी। इस तरह टीम को 10 रन से हार गई।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App