DC VS MI VIDEO: ओ तेरी! ऋषभ पंत ने बल्ला नहीं हथौड़ा मारा, बैट लगाते ही भीड़ में जा गिरी गेंद, देखें

Avatar photo

By

Vipin Kumar


DC VS MI VIDEO: इंडियन प्रीमियर लीग के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच करारी जंग देखने को मिल रहा है, जहां फैंस का रोमांच बढ़ता ही जा रहा है। अभी तक खेले गए मुकाबले में वैसे दिल्ली कैपिटल्स की पकड़ काफी मजबूत मानी जा रही है, क्योंकि उसने पहले बल्लेबाज करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई की ओर से जीत के लिए पूरे एड़ी से चोटी तक जोर लगाए जाएंगे, जिससे इस प्वाइंट टेबल में काफी सुधार किया जा सके।

इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत काफी अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं, जिन्होंने 19 गेंदों का सामना कर 29 रन की पारी खेली। इतना ही नहीं अरुण जेटली मैदान में उनके बल्ले से दो छक्के और दो चौके भी निकले। इस बीच उनके बल्ले से मारा हुआ एक छक्का तो सोशल मीडिया पर फैंस की खूब वाह वाही लूट रहा है।

ऋषभ पंत का छक्का हो रहा वायरल

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान तूफानी बल्लेबाजी के लिए दुनियाभर में शुमार हैं, जिनके बैट से लंबे-लंबे शॉट निकलते हैं। इस बीच उनके द्वारा मारा गया शॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप देख सकते हैं कि मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमाह के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर पंत आगे बढ़कर लॉन्ग ऑन की तरफ शानदार छक्का मारते दिख रहे हैं।

ऐसा लग रहा है कि जैसे पंत ने बल्ला नहीं हथौड़ा चलाया है। बल्ला टच करते ही गेंद सीधे पब्लिक में जाकर गिर रही है। उनके पहले दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सब गेंदबाजों की खबर ली। उन्होंने 311 के स्ट्राइक रेट से 27 गेंदों पर 84 रन बनाए डाले।

अपनी पारी में 6 छक्के जड़े। अभिषेक पोरेल भी 27 गेंदों पर 36 रन बनाने में कामयाब रहे। शाई हॉप 17 गेंदों पर 41 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने तो कमाल ही कर दिया। उन्होंने 25 गेंदों पर 48 रन की पारी खेली।

दिल्ली कैपिटल्स टीम

जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कुमार कुशाग्र, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, लिजाद विलियम्स, मुकेश कुमार, खलील अहमद।

मुंबई इंडियंस टीम

रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, ल्यूक वुड, जसप्रित बुमरा, नुवान तुषारा।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App