इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में टॉप 5 में वेस्टइंडीज का 1 खिलाड़ी, 1 भारतीय खिलाड़ी, 1 पाकिस्तानी खिलाड़ी और 2 खिलाड़ी न्यूजीलैंड के शामिल हैं। बता दें कि यह छक्के खिलाड़ियों द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में लगाए गए कुल छक्कों की लिस्ट है। आइए जानते हैं इन पांचों खिलाड़ियों के बारे में, जिनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का शानदार रिकॉर्ड दर्ज है।
1. क्रिस गेल ( Chris Gayle )
दुनिया के सबसे महान खिलाड़ियों में शामिल और वेस्ट इंडीज टीम के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का दमदार रिकॉर्ड दर्ज है। गेल ने 483 मैचों में कुल 553 छक्के जड़े हैं। इसी के साथ उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 19593 रन भी दर्ज हैं। इस दौरान गेल के बल्ले से कुल 42 शतक निकले हैं।
2. रोहित शर्मा ( Rohit Sharma )
भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान और दुनिया के सबसे सफल सलामी बल्लेबाजों में से एक रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 527 छक्के लगाए हैं। रोहित 527 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने यह कारनामा करने के लिए कुल 441 मैच ही खेले हैं। इस दौरान हिटमैन ने 17115 रन और 43 शतक भी जड़े हैं।
3. शाहिद अफरीदी ( Shahid Afridi )
पाकिस्तान टीम के दिग्गज खिलाड़ी शाहिद अफरीदी के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 476 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। अफरीदी 476 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने यह कारनामा कुल 524 मैचों में जाकर किया है। इस दौरान उन्होंने 11 शतक और 11196 रन जड़े हैं।
4. ब्रैंडन मैक्कुलम ( Brendon McCullum )
न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाजों में शामिल ब्रैंडन मैक्कुलम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 398 छक्के जड़े हैं। मैक्कुलम 398 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने कुल 432 मैचों में यह कारनामा किया है। इस दौरान उनके बल्ले से 19 शतक और 14676 रन निकले हैं।
5. मार्टिन गप्टिल ( Martin Guptil )
न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाजों में शामिल मार्टिन गप्टिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 383 छक्के जड़े हैं। गुप्टिल 383 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने कुल 367 मैचों में यह कारनामा किया है। इस दौरान उनके बल्ले से 23 शतक और 13463 रन निकले हैं।