MI VS GT: मुंबई इंडियंस की थू-थू! बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, 12 साल बाद भी नहीं मिटा पाए कलंक

Avatar photo

By

Vipin Kumar

IPL 2024: हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में खेलने उतरी मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटंस से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस ने यह मैच 6 रन से गंवा दिया, जिससे खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रशंसकों को निराशा झेलनी पड़ी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम भी मुंबई अपने शर्मनाक कंलक को मिटाने में नाकाम रही। मैच में एक बार उम्मीद लग रही थी कि मुंबई मुकाबला आराम से जीत लेगी, लेकिन गुजरात के गेंदबाजों ने सारे अरमानों पर पानी फेर दिया।

दूसरी तरफ नए नवेले कप्तान शुभमन गिल गुजरात के लिए किसी वरदान की तरह साबित हुए। आप सोच रहे होंगे कि मुंबई ने लगातार कौन सा शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया। अगर आप मुंबई के इस शर्मनाक रिकॉर्ड को जानना चाहते हैं तो फिर हमारा आर्टिकल नीचे तक ध्यान से पढ़ना होगा, जिससे किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।

मुंबई इंडियंस के नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड, जानें

आईपीएल में 5 बार की विजेता मुंबई इंडियंस अपनी उस रवायत को खत्म करने में नाकाम रही, जिसका सभी को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। टीम को लगातार 12वें साल आईपीएल सीजन की शुरुआत पहले ही मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी। साल 2013 से लेकर 2024 तक मुंबई इंडियंस को आईपीएल सीजन की शुरुआत पहले ही मैच में हार का सामना करना करती ह।

टीम ने आखिरी बार आईपीएल का पहला मुकाबला 2012 में जीता । इसके बाद से बाद से लगातार पहले मैच में का सामना करना पड़ रहा है। इस बार उम्मीद थी कि मुंबई के पास नया कप्तान और अलग जोश है, लेकिन ऐसा हो ना सका। इससे टीम की उम्मीदों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। वैसे मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 5 बार आईपीएल खिताब जीतकर इतिहास रचा है

बुमराह का चला जादू

मुंबई इंडियंस के तूफानी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह तो गुजरात टाइटंस के लिए आफत बनकर टूटे। उन्होंने अपने 4 ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट झटके। शानदार गेंदबाजी के चलते गुजरात बड़ा लक्ष्य खड़ा करने में नाकाम रही। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने कोई खास प्रदर्शन नहीं किया।

एक बार को लग रहा था कि मुंबई इंडियंस इस मैच को आसानी से जीत लेगी, लेकिन सूजबूझ गेंदबाजी के सामने अरमान ढेर हो गए। तिलक वर्मा और नए कप्तान हार्दिक पांड्या पूरी तरह से फ्लॉप रही मुंबई ने 9 विकेट पर 162 रन ही बनाए। टीम के आखिरी 5 ओवर में 43 रन बनाने थे, जिनके लिए सात विकेट शेष थे। फिर भी टीम ने मैच हाथ से निकाला दिया।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App