Ind Vs Ban: भारत विरुद्ध बांग्लादेश तीसरा वनडे मुकाबले में आज ईशान किशन ने शानदार दोहरा शतक जड़ दिया है। ईशान किशन आज भारत के लिए ओपन करने उतरे और दुनिया का सबसे तेज दोहरा शतक जड़ दिया। आपको बता दें कि ईशान किशन को कप्तान रोहित शर्मा के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किया गया था। ईशान किशन ने आज अपनी पारी में 24 चौके और 10 छक्के की मदद से 130 गेंदों में 210 रन बनाए। ईशान किशन का स्ट्राइक रेट 160.31 का रहा। ईशान की इस पारी को देखने के बाद कई बड़े क्रिकेटर के बधाई संदेश ईशान किशन को मिल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह से लेकर हार्दिक पांड्या और भी कई खिलाड़ियों ने ईशान किशन की तारीफ की है। आइए हम आपको बताते हैं किस खिलाड़ी ने क्या कहा है।
ईशान का कहर,जड़ दिया दोहरा शतक
आज ईशान किशन ने शानदार 210 रन बनाए और दुनिया का सबसे तेज दोहरा शतक जड़ दिया। इशान किशन ने बांग्लादेश के सब गेंदबाजों की कुटाई की और मैदान के चारों और शॉट लगाए। पारी की शुरुआत करने उतरे ईशान किशन की पारी देखकर आज सभी लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई। वहीं बांग्लादेश के गेंदबाज आज पानी मांगते नजर आए। अब सोशल मीडिया पर कई प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। भारत के कई खिलाड़ियों ने और कई विदेशी खिलाड़ियों ने हार्दिक पांड्या को बधाई संदेश सोशल मीडिया पर भेजने शुरू कर दिए है।
हार्दिक पांड्या ने की तारीफ
Outstanding! Well done Ishu 💯💯😘 So so proud of you baby! Well deserved 👏👏 @ishankishan51 pic.twitter.com/r8cjynGEqD
— hardik pandya (@hardikpandya7) December 10, 2022
भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने ईशान किशन को दोहरे शतक की बधाई देते हुए कहा है कि, ‘ मुझे तुम पर गर्व है तुमने बहुत अच्छा खेल दिखाया।’
सहवाग हुए ईशान के फैन
That’s the way to do it. Brilliant from Ishan Kishan. This is the approach that will do Team India a world of good. #INDvsBAN pic.twitter.com/PepchFwFF1
— Virender Sehwag (@virendersehwag) December 10, 2022
भारत के दिग्गज विस्फोटक पूर्व ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने लिखा कि, ‘ बहुत ही बढ़िया ईशान किशन, भारत को इसी अप्रोच की आवश्यकता है।’
इसके अलावा भी कई खिलाड़ियों ने ईशान किशन की तारीफ की है देखिए
𝐑𝐀𝐖𝐖𝐖𝐑 🔥🔥🔥#DoubleCentury 💪 pic.twitter.com/ilC0gANCsp
— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) December 10, 2022
Just sensational Ishan! Very special innings, well done 👏 @ishankishan51 pic.twitter.com/ekoR6AiFaD
— Jasprit Bumrah (@Jaspritbumrah93) December 10, 2022
Well done boy 👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻congratulations for 210 ❤️❤️❤️ love you brother @ishankishan23 pic.twitter.com/rYXctTeM80
— Mohammad Shami (@MdShami11) December 10, 2022
बांग्लादेश को 410 रनो का लक्ष्य
बांग्लादेश को यह मैच जीतने के लिए 410 रन बनाने होंगे। विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी बांग्लादेश का पहला विकेट अक्षर पटेल ने झटका लिया है।