पांड्या की हरकत देख मुंबई इंडियंस को अलविदा कहेंगे रोहित शर्मा! इस टीम के बनेंगे कप्तान

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः बीसीसीआई के नेतृत्व में चल रही इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की धूम देश ही नहीं विदेशों में भी खूब सुनाई दे रही है। अभी तक आईपीएल के 46 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें सबसे अच्छे प्रदर्शन की बात की जाए तो राजस्थान रॉयल्स का है। राजस्थान रॉयल्स ने अपने 9 मुकाबलों में 8 जीत दर्ज कर 16 अंकों के साथ प्वाइंट टेबल में पहले स्थान पर है।

इस बार अगर सबसे ज्यादा किसी टीम ने प्रदर्शन से निराश किया तो उसका नाम मुंबई इंडियंस है, जिसने 9 मुकाबलों में 6 हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई प्वाइंट टेबल में 6 अंक के साथ 9वें नंबर पर चल रही है। खराब प्रदर्शन की बदौलत ही नहीं आईपीएल मिनी ऑक्शन के समय से ही मुंबई को खूब आलोचनाएं झेलनी पड़ रही है।

इसकी वजह हिटमैन रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाना है। अब चर्चा है कि रोहित शर्मा अगले सीजन में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, क्योंकि मुंबई इंडिंयस ने उन्हें सम्मान नहीं दिया, इसलिए वे इस फ्रेंचाजी को अलविदा कह सकते हैं। हालांकि, आधिकारिक रूप से अभी कुछ नहीं कहा गया है।

मुंबई इंडियंस छोड़ेंगे रोहित शर्मा

काफी लंबे समय तक मुंबई इंडियंस के कप्तान रहे रोहित शर्मा इस सीजन में काफी निराश बताए जा रहे हैं। इसकी वजह मुंबई फ्रेंचाइजी द्वारा उन्हें कप्तानी से हटाना है। आईपीएल के मिनी ऑक्शन से पहले रोहित शर्मा को मुंबई ने कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी थी।

इसके बाद सोशल मीडिया पर मुंबई के फैसले की खूब आलोचना हुई। फैंस का एक बड़ी संख्या रोहित शर्मा को दुबारा कप्तान बनाने की मांग करती रही, लेकिन मुंबई इंडियंस ने अपने फैसले में कोई फेरबदल नहीं किया। अब चर्चा है कि रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या में ठीक से बन भी नहीं रही है। इसलिए हिटमैन खुद ही मुंबई को अलविदा कह सकते हैं। सवाल उठता है कि मुंबई को छोड़कर किस टीम में शामिल होंगे?

इस टीम में शामिल होंगे रोहित शर्मा

अपनी कप्तानी में 5 बार मुंबई इंडियंस को चैंपियन की उपाधि दिलाने वाले रोहित शर्मा इस सीजन के बाद टीम को अलविदा कह सकते हैं। माना जा रहा है कि रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो सकीत हैं। इस आईपीएल के बाद चेन्नई के सबसे महान खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी सन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

इसके बाद चेन्नई को एक अनुभवी खिलाड़ी की जरूरत होगी, जिसकी भरपाई रोहित शर्मा करने में सक्षम माने जा रहे हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर मुंबई के लिए किसी बड़े झटके की तरह होगा। हालांकि, अभी ऑफशियली तौर पर किसी ने कुछ नहीं कहा है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App