IPL 2024: हार्दिक पांड्या से नाराज हुए सूर्य कुमार! शेयर की दिल टूटने वाली पोस्ट, जानें वजह

Avatar photo

By

Vipin Kumar

IPL 2024: आईपीएल शुरू होने में बस अब तीन दिन का वक्त बचा है, जिसपर सभी की नजरें टिकी हैं। फैंस को भी आईपीएल आरंभ होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि हर किसी की तमन्ना अपने चहेते खिलाड़ी को देखने की होती है। आईपीएल से पहले मुंबई इंडियंस काफी चर्चा का विषय बनी हुई है।

मुंबई कभी रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के लिए चर्चा का विषय बन जाती है तो कभी हार्दिक पांड्या को लेकर सुर्खियों में है। क्या आपको पता है कि मुंबई इंडियंस को आईपीएल से पहले एक बड़ा झटका लगा है। सूर्य कुमार यादव चोटिल चल रहे हैं, जिनके खेलने की संभावना ना के बराबर बनी हुई है।

टी-20 में 360 डिग्री के नाम से पहचान बनाने वाले सूर्य कुमार यादव शुरुआती दो मैचों से तो पहले ही बाहर कर दिए गए थे, लेकिन फिर कयास लगाए गए कि वे आगामी मैच भी नहीं खेल सकेंगे। वैसे अभी अगले मैचों को लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन मीडिया में इस तरह की बातें की जा रही हैं। इस बीच सूर्यकुमार यादव की ओर से इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक स्टोरी पोस्ट की गई है। इस स्टोरी को लगाने के बाद कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

जानिए स्टोरी लगाने की क्या हो सकती वजह

मुंबई इंडियंस के तूफानी खिलाड़ी सूर्य कुमार यादव ने अपनी इस्टाग्राम पर जो स्टोरी लगाई है उसमें टूटा हुआ दिल दिखाया गया है। सूर्य कुमार यादव ने यह स्टोरी तब लगाई, जब हार्दिक पांड्या को मुंबई में शामिल कर कप्तान बनाने का काम किया गया था। एक बार फिर सूर्य ने टूटा हुआ दिल लगाया है।

सोशल मीडिया पर फैंस की तरफ से इसके कई मायने भी बताए जा रहे हैं। कई फैंस तो सूर्य कुमार यादव को हार्दिक पांड्या से नाराज तक बता रहे हैं। हालांकि सूर्य कुमार यादव ने हार्दिक पांड्या से नाराजी को लेकर कभी कुछ नहीं कहा है। सूर्या अभी तक हार्दिक को कप्तान बनाने से खुश नहीं हुए हैं।

जानिए क्या होगा कारण?

अभी तक सूर्य कुमार यादव दो ही मुकाबले से बाहर हैं, लेकिन आगे और भी यह स्थिति बनी रह सकती है। इससे मुंबई इंडियंस को करारा झटका लगेगा, जिसका एक धमाकेदार खिलाड़ी बाहर रेगा। इससे बल्लेबाज के टी20 विश्व कप 2024 में प्रदर्शन पर भी असर पड़ सकता है। टी20 वर्ल्ड कप से पहले आईपीएल प्रैक्टिस करने का शानदार तरीका है। सूर्य आईपीएल के कुछ मैचों को मिस कर सकते हैं। फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि सूर्य कुमार यादव इस कारण से भी दुखी हो सकते हैं।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App