IPL 2024: रोहित और पांड्या में ठनी! इस टीम में शामिल होंगे हिटमैन, जानें डिटेल

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) की गूंज जमीं से आसमान तक सुनाई दे रही है, जिसकी चर्चा खूब हो रही है। इस सीजन में अगर सबसे ज्यादा किसी टीम की चर्चा है तो उसका मुंबई इंडियंस है, जिसके नेतृत्व पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने वैसे भी आईपीएल के इस सीजन में काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया है, जिसने 5 मैचों में सिर्फ दो ही जीते हैं।

मुंबई आज अपना मुकाबला सीएसके का साथ वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। दूसरी तरफ चर्चा ये भी है कि टीम के नए नवेले कप्तान हार्दिक पांड्या और हिटमैन रोहित शर्मा में तालमेल ठीक नहीं है। दोनों को मैदान पर एक दूसरे को इग्नोर करते हुए देखा गया है।

इससे फैंस हार्दिक पांड्या को लगातार निशाना बना रहे हैं। माना जा रहा है कि रोहित शर्मा इस आईपीएल के बाद फ्रेंचाइजी छोड़ने का ऐलान भी कर सकते हैं। अगर उन्होंने मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी छोड़ने की घोषणा की तो फिर वे किस टीम में शामिल होंगे, यह अभी गर्भ का सवाल बना हुआ है।

रोहित शर्मा इस टीम का थाम सकते हैं दामन

आईपीएल के 17वें सीजन के बाद मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा फ्रेंचाइजी छोड़ने का ऐलान करते हैं तो फिर वे किस टीम से जुड़ेंगे यह चर्चा चल रही है। माना जा रहा है कि रोहित शर्मा पर अगले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ जुड़ सकते हैं।

इसकी वजह कि चेन्नई के सुपरस्टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन के बाद आईपीएल से सन्यास की घोषणा कर सकते हैं, जिसके बारे में वे कई बार कह भी चुके हैं। इसके बाद चेन्नई को फिर एक अनुभवी बल्लेबाज और कप्तान की जरूरत होगी।

ऐसी स्थिति में चेन्नई सुपर किंग्स रोहित शर्मा को बतौर बल्लेबाज शामिल कर सकती है। हालांकि, अभी चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ है, जिन्हें महेंद्र सिंह धोनी के इस्तीफे के बाद कमान सौंपी गई है।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, श्रेयस गोपाल, जसप्रीत बुमराह, गेराल्ड कोएत्जी, आकाश मधवाल.

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, समीर रिजवी, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना.

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App