IPL 2023 रिकॉर्ड्स का साल रहा है और 10 मई को खेले गए मुकाबले में एक और नया रिकॉर्ड बन गया है। यह रिकॉर्ड सीएसके के खिलाड़ी अंबाती रायडू ने बनाया है। जानें क्या है ये रिकॉर्ड।
अंबाती रायडू का रिकॉर्ड
IPL 2023 के मैच नंबर 55 में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने सामने थीं। इसी मुकाबले में सीएसके के बल्लेबाज अंबाती रायडू ने अपने नाम एक शानदार रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है। रायडू का यह मैच उनके आईपीएल करियर का 200वां मैच था। अंबाती रायडू इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने वाले 9वें खिलाड़ी ही बन गए हैं। हालांकि अंबाती रायडू इस मुकाबले में खासा कमाल नहीं दिखा पाए और 17 बॉल पर 23 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए।
रायडू के अपने आईपीएल करियर के 200 मुकाबलों में 4325 रन बनाए हैं, जिसमें 22 अर्धशतक के साथ 1 शतक भी शामिल है।
IPL इतिहास में 200 से ऊपर मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी
246- एमएस धोनी
240 – दिनेश कार्दिक
238 – रोहित शर्मा
234 – विराट कोहली
222- रविंद्र जडेजा
214 शिखर धवन
205 सुरेश रैना
205 रॉबिन उथप्पा
200- अंबाती रायडू