Honda CB 350 Bike: होंडा अपने टू व्हीलर को लेकर काफी ज्यादा सक्रिय हो गई है। फोर व्हीलर में कंपनी कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है। लेकिन टू व्हीलर सेगमेंट में इसकी पकड़ दिनों दिन मजबूत होती जा रही है।
अब अपनी इसी पकड़ को बनाए रखने के लिए कंपनी ने ₹2 लाख की एक्स शोरूम कीमत पर नई CB 350 को लांच कर दिया है। इसे लॉन्च पर कंपनी ने अपने क्रूजर बाइक सेगमेंट का विस्तार किया है। इसके अलावा कंपनी ने इस बाइक के कई एसेसरीज को भी पेश किया है जो आपकी बाइक को वर्सेटिलिटी प्रदान करते हैं। अगर आपको भी एक यूनिक बाइक चाहिए तो आज हम आपको होंडा CB350 के कुछ एसेसरीज के बारे में बताएंगे। जिसे लगा आप इसे बिल्कुल ही नया लुक दे सकते हैं।
नई Honda CB 350 के एक्सेसरीज
आजकल बाइक पर ट्रैवल करना काफी आम हो गया है। हर युवा चाहता है कि वह अपनी बाइक के साथ लॉन्ग राइड पर जाए। इसी को देखते हुए होंडा ने कई एसेसरीज को पेश किया है।
इसमें हवा के झोंकों को रोकने के लिए लंबी विंडस्क्रीन दी जाती है। इसके अलावा साइड पीनियर्स को माउंट करने के लिए सामान रैक का विकल्प भी दिया गया है जो पिलियन बैक रेस्ट के साथ आता है। यानी कि जो भी लोग पीछे बैठेंगे उन्हें अच्छा सपोर्ट भी मिल सकेगा।
लेकिन अगर आप अधिक सामान के साथ यात्रा करना चाहते हैं तो आपको टॉप बॉक्स लगाना पड़ेगा, जिसे माउंट करने के लिए पीछे की सीट को हटाने की आवश्यकता होती है। लेकिन इसमें आप ज्यादा सामान लेकर यात्रा कर सकेंगे। लेकिन टॉप बॉक्स को ऐड करने के लिए आपको अकेले सफर करना होगा।
इसके अलावा बेहतर सुरक्षा के लिए हैंड गार्ड की पेशकश की गई है। इसमें क्रोम या फिर ब्लैक आउट लेग गार्ड का विकल्प दिया गया है जो फोग लैंप के साथ आते हैं। फिलहाल कंपनी ने इनकी कीमतों के बारे में जानकारी नहीं दी है। लेकिन आप बिग बैंग डीलरशिप पर जाकर इन एसेसरीज को फिट करवा सकते हैं।
होंडा सीबी 350 में बिल्कुल ही नया 348 सीसी का एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। इस इंजन के द्वारा 20 भाप का पावर और 30 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट किया जाता है। यह इंजन मैं एसिस्ट और स्लिपर क्लच दिया जाता है। इसके अलावा इसमें आपको फाइव स्पीड गियर बॉक्स भी मिलेगा टेलीस्कोपिक फ्रंट फॉक्स एंड ड्यूल शॉक अब्जॉर्बर के साथ यह आपको बहुत ही कंफर्टेबल राइट देती है। सेफ्टी के लिए इसमें डुएल चैनल एबीएस और डिस्क ब्रेक का विकल्प ही मिलता है।