DA Hike Update: अगर आप सरकारी कर्मचारी या फिर पेंशनधारक हैं तो ये खबर आपके लिए खास हो सकती है। एक तरफ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारक केंद्र सरकार से 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी और पेंशन का इंतजार कर रहे है। ऐसे में केरल सरकार के द्वारा कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया गया है। इसके बाद कर्मचारियों के चेहरे में खुशी की लहर साफ दिख रही है। दरअसल केरल सरकार ने 10 फीसदी डीए को बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। इसके बाद कर्मचारियों को 25 फीसदी की बजाय 35 फीसदी डीए का लाभ मिलेगा। केरल सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों को बढ़ा हुआ डीए मार्च की सैलरी के साथ मिलेगा।

जानें किसे होगा फायदा

राज्य सरकार के इस फैसले से केरल के कर्मचारियों को तगड़ा लाभ मिलेगा। इसमें लोक निकायों के कर्मचारी, कॉलेजो और पॉलिटेक्निक संस्थानों के अध्यापक, सहायता प्राप्त स्कूलों और गैर शिक्षण कर्मचारियों को शामिल किया गया है। इसके साथ फुल टाइम कंटिजंट कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा।

बढ़े हुए डीए का लाभ पार्ट टाइम अध्यापक, दोबार नियुक्त पेंशनर्स और पार्ट टाइम कंटिजेंट कर्मचारियों को भी मिलेगा। डीए का असर मार्च महीने की सैलरी में साफ-साफ दिखाई देगा। डीए का लाभ कर्मचारियों की सैलरी के हिसाब से कैलकुलेट की जाएगी।

पेंशनधारकों की हुई चांदी

जानकारी के लिए बता दें राज्य सरकार ने डीए में इजाफे के साथ डीआर में भी 10 फीसदी का ऐलान कर दिया है। इसका लाभ राज्य के सर्विस पेंशनधारकों को, एक्स ग्रसिया पाने वालों को और फैमले पेंशनधारकों को दिया जाएगा। डीए और डीआर में बढ़ोत्तरी का लाभ अप्रैल महीने की पेंशन के साथ में दिया जाएगा।

सरकार ने ये भी साफ किया है कि बढ़ोतरी होने के बाद जो एरियर बनेगा। उसके लिए अलग से आदेश जारी किया जाएगा। इसके साथ ये भी स्पष्ट किया है कि स्थानीय निकायों को इस एक्स्ट्रा वित्तीय बोझ को अपने संसाधनों से पूरा करना होगा।

वहीं राज्य के सार्वजनिक उपक्रम (PSU), बोर्ड और स्वाचलित संस्थाएं अपनी आर्थिक स्थिति के आधार पर डीए और डीआर लागू करने का फैसला लेंगी। बहरहाल, केरल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड और केरल स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन पर यह आदेश फिलहाल लागू नहीं होगा। इन दोनों संस्थाओं के लिए अलग से दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

Latest News

Adarsh ​​Pal is a content writer at Timesbull Media. He specializes in writing news related to industry updates, the automotive sector, banking, telecommunications, the travel sector, and personal...