Hindi News

DA Hike: राज्य कर्मचारियों के लिए त्यौहारों से पहले खुशखबरी, महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी

da hike Update: अगर आप केंद्रीय कर्मचारी हैं तो ये खबर आपके लिए खास हो सकती है। बता दें महाराष्ट्र सरकार ने गुड़ी पड़वा और होली से पहले राज्य के...

Update: अगर आप केंद्रीय कर्मचारी हैं तो ये खबर आपके लिए खास हो सकती है। बता दें महाराष्ट्र सरकार ने गुड़ी पड़वा और होली से पहले राज्य के कर्मचारियों के लिए खास फैसला लिया है। दरअसल कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा करने का फैसला किया है। इस बढ़ोतरी का भुगतान जुलाई 2025 से किया जाएगा। वित्त राज्यमंत्री आशीष जायसवाल ने इस फैसले की जानकारी दी। इस साल गुड़ी पड़वा 19 मार्च को है और इसे महाराष्ट्र में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। वहीं होली पूरे देश में 4 मार्च को मनाई जाएगी, जबकि इसी महीने ईद का त्यौहार भी आता है।

नकद में मिलेगा भुगतान

मंत्री आशीष जायसवाल ने बताया कि इस बढ़ोतरी का भुगतान फरवरी महीने से नकद के रूप में किया जाएगा। जुलाई 2025 से अक्टूबर 2025 तक की अवधि का बकाया मार्च 2026 में गुड़ी पड़वा के मौके पर वितरित किया जाएगा। जबकि नवंबर 2025 से जनवरी 2026 तक के बकाया का भुगतान अलग आदेश के अनुसार होगा। इस फैसले का लाभ करीब 5.16 लाख कर्मचारियों और 8.72 लाख पेंशनर्स को मिलेगा।

पिछले साल भी हुई थी बढ़ोतरी

बता दें पिछले साल भी फरवरी में राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गई थी। उस समय राज्य की कमान एकनाथ शिंदे संभाल रहे थे। पिछले साल इस भत्ते में 12 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी।

इस साल वेतन इजाफे का अनुमान

इस साल कई क्षेत्रों के कर्मचारियों को औसतन 9.1 फीसदी सैलरी बढ़ने की संभावना है। यह पिछले साल की 8.9 फीसदी वृद्धि से थोड़ी अधिक है। पेशेवर सेवा कंपनी एओएन के ‘वार्षिक वेतन वृद्धि एवं कारोबार सर्वेक्षण 2025-26’ के अनुसार यह अनुमान लगाया गया है। सर्वे के 32वें संस्करण में देश के 45 उद्योग क्षेत्रों के 1,400 से ज्यादा संगठनों के डेटा का एनालिसिस किया गया है।

 

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted

Adarsh ​​Pal is a content writer at Timesbull Media. He specializes in writing news related to industry updates, the automotive sector, banking, telecommunications, the travel sector, and personal finance. Adarsh ​​has previously worked with several digital media channels. He is...

Read more about Adarsh P