Hindi News latest news

CTET Answer Key 2026: सीटीईटी उत्तर कुंजी कैसे करें डाउनलोड, जानिए प्रोसेस

नई दिल्लीः आपने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (ctet) में हिस्सा लिया है तो फिर उम्मीदवारों का आंसर की का इंतजार खत्म होने जा रहा है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से प्रोविजनल आंसर की (provisional answer key) जारी होने का इंतजार खत्म होने जा रहा है, जिससे सवालों के जवाब चेक कर सकते ... Read more

CTET Answer Key 2026: सीटीईटी उत्तर कुंजी कैसे करें डाउनलोड, जानिए प्रोसेस

नई दिल्लीः आपने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा () में हिस्सा लिया है तो फिर उम्मीदवारों का आंसर की का इंतजार खत्म होने जा रहा है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड () की ओर से प्रोविजनल आंसर की (provisional answer key) जारी होने का इंतजार खत्म होने जा रहा है, जिससे सवालों के जवाब चेक कर सकते हैं.

अगर किसी सवाल के जवाब को लेकर असमंजस है तो इसके लिए आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया जाएगा. प्रोविजनल आंसर की मार्च के पहले सप्ताह में ही जारी होने की संभावना जताई है. उम्मीदवार सिंपल तरीके से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं, जिसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.

सीटीईटी पेपर 1 और 2 का आयोजन 7 और 8 फरवरी 2026 को परीक्षा का आयोजन देशभर के 140 शहरों में तय परीक्षा केंद्र पर करवाया गया था. बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था.

जानिए आंसर की का महत्व

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी होते ही प्रश्नों के उत्तर चेक कर सकते हैं. परीक्षा में किए गए प्रदर्श का आंकलन करके नंबर का एक अनुमान लगाने का काम कर सकते हैं. कोई भी अभ्यर्थी इसमें दिए गए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होंगे तो वे उस पर तय तिथियों के अंदर आपत्ति भी दर्ज कर पाएंगे. ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए 1000 रुपये प्रति प्रश्न का भुगतान करने की जरूरत पड़ेगी. उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए अंक प्रदान किए जाएंगे.

कैसे डाउनलोड करें आंसर की

इसके लिए सीटीईटी आंसर की जारी होते ही परीक्षार्थियों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना पड़ेगा.

फिर वेबसाइट के होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज में आंसर की से संबंधित सक्रिय लिंक पर क्लिक करना पड़ेगा.

फिर आपको रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके लॉग इन करने की जरूरत पड़ेगी.

फिर अब आंसर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड करने का काम कर सकते हैं.

परीक्षा में उत्तीर्ण के लिए कितने नंबर्स जरूरी

जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए सीबीएसई की तरफ से कैटेगरी वाइज पहले ही कटऑफ निर्धारित है. ऐसे में वर्ग के अनुसार निर्धारित मार्क्स प्राप्त करने पर ही अभ्यर्थी टीचर भर्ती में भाग लेने के लिए योग्यता हासिल करने का काम कर सकते हैं. वर्ग के मुताबकि, सामान्य (General/ UR) के लिए कटऑफ 60 फीसदी और ओबीसी/ एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए 55 फीसदी निर्धारित है.

 

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted
Vipin Kumar

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news...

Read more about vipin kumar