नई दिल्ली। देशभर में इस समय ठंड का सितम जारी है। दिल्ली, झारखंड, बिहार, पंजाब, यूपी, हिमाचल, उत्तराखंड और राजस्थान सहित कई राज्यों में हड्डियां गला देने वाली प्रचंड सर्दी देखने को मिल रही है।
जहां एक तरफ लोगों को ऑफिस जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ घर की महिलाओं को खाना बनाने और खासकर बर्तन साफ करने में हालत खराब हो रही है। IMD के मुताबिक, देश के कई राज्यों में अगले दो दिनों तक भयंकर सर्दी पडने वाली है।
आपको बता दें, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है। वहीं, घने कोहरे ने भी लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। घने कोहरे के कारण ज्यादातर ट्रेनें और फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।
मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों तक पंजाब, हरियाणा, पूर्वी उत्तरप्रदेश और राजधानी दिल्ली में घना कोहरा देखने को मिलेगा। 9 जनवरी के बाद घने फॉग से हल्की राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है।
बर्फीली हवा और गलन का एहसास लगातार बढ़ता हुआ ही चला जा रहा है। मौसम विभाग ने जनवरी के दिनों को कोल्ड डे घोषित कर दिया है। 9 और 10 जनवरी को कुछ राज्यों में बारिश की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में कई स्थानों पर ठंड पड़ने की चेतवानी जारी कर दी है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, अगले दो दिनों तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी सर्दी पड़ने की संभावना है।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान के अधिकांश हिस्सों और पूर्वी राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6-10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।
पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में 6-7 जनवरी, 2024 के दौरान भीषण से बहुत भीषण ठंडे दिन (न्यूनतम तापमान ≤10°C) रहने की संभावना है। pic.twitter.com/X4tXiM4hyC
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 6, 2024
राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
IMD के मुताबिक,दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। ठंड को देखते हुए 7 जनवरी को येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।
बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी तटीय तमिलनाडु में 07 जनवरी, 2024 को भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा दिल्ली में भी बारिश की संभावना जताई गई है।
उत्तरी तटीय तमिलनाडु में 07 जनवरी, 2024 को भारी से बहुत भारी वर्षा (115.6 से 204.4 मिमी) होने की संभावना है। pic.twitter.com/Zubu3Ecbpc
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 6, 2024
अगले 48 घंटों में तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, दक्षिण हरियाणा, दक्षिण उत्तर प्रदेश और राजधानी दिल्ली के अलग – अलग जगहों पर 08 से 09 जनवरी को बारिश का आशंका जताया गया है।
हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में 6-7 जनवरी, 2024 के दौरान भीषण से बहुत भीषण ठंडे दिन (न्यूनतम तापमान ≤10°C) रहने की संभावना है। pic.twitter.com/7wywctzTmp
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 6, 2024
इन राज्यों में कड़ाके की ठंड
हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में 7 जनवरी, 2024 को घना कोहरा देखने को मिल सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 7 जनवरी, 2024 को घना कोहरा देखने को मिल सकता है। पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़- पश्चिमी उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है।