Weather Alert: काले बादल डालेंगे डेरा, यूपी सहित इन राज्यों में भयंकर आंधी और बारिश की चेतावनी

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः बढ़ते तापमान ने उत्तर भारत से लेकर दक्षिणी राज्यों तक जीना मुहाल कर दिया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है, जिससे हर कोई काफी परेशान है। दिल्ली एनसीआर सहित आसपास के हिस्सों में सुबह से बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है। इतना ही नहीं यहां काफी तेज हवा भी चल रही है, जिससे हर कोई काफी परेशान है।

हिमालयन इलाकों में सुबह-सुबह घनी बर्फबारी होने से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से भी राहत मिली। पूर्वोत्तर राज्यों में भी गर्मी ने लोगों का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में आंधी के साथ बूंदाबांदी दर्ज की गई। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में बादलों की गरज के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

इन इलाकों में मौसम बनेगा आफत

आईएमडी के अनुसार, दिनभर सूय देवता की चमक तेज रहने से भीषण गर्मी देखने को मिलेगी। आईएमडी के अनुसार, आज अधिकतम पारा 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। 10 मई तक गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने की संभावना है। हालांकि 11-12 मई को राजधानी में हल्की बूंदाबांदी होने की चेतावनी जारी कर दी है।

यूपी में कई स्थानों पर गर्मी रिकॉर्ड पर दर्ज की जा सकती है। यूपी की राजधानी लखनऊ में राहत की बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। 8 मई से 13 मई तक लखनऊ में तेज हवाओं का दौर जारी रहने की उम्मीद है। गाजियाबाद में भी गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 9 मई तक ऐसा ही मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान इसी के आसपास बने रहने की चेतावनी जारी कर दी है। 9 मई के बाद पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की उम्मीद है।

यहां लू के थपेड़े बनेंगे आफत

आईएमडी के अनुसार, राजस्थान के तमाम हिस्सों में तेज गर्मी पड़ने की उम्मीद है। दिनों में तेज गर्म हवाएं यानी लू चलने की चेतावनी जारी कर दी है। दो तीन दिन अधिकांश हिस्सों पर मौसम शुष्क बने रहने की उम्मीद जताई गई है। अधिकतम तापमान में 2-3 सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके अनुसार 8-9 मई को जोधपुर, बीकानेर, जयपुर व भरतपुर, कोटा संभाग में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की संभावना है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App