नई दिल्लीः इन दिनों गिरते तापमान के बीच भारतीय सर्राफा मार्केट में सोना-चांदी की कीमतों में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे ग्राहकों के चेहरे पर काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। फिर भी अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो फिर यह देर नहीं करें, क्योंकि इन दिनों कीमत बहुत हाई लेवल रेट से करीब 5,000 रुपये कम दर्ज की जा रही है। अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो फिर देर किस बात की। आप आराम से सोना खरीदकर ला सकते हैं, क्योंकि जानकारों के अनुसार आने वाले दिनों में गोल्ड की कीमतें काफी बढ़ सकती हैं।
- जानिए सोने का ताजा रेट
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी खरीदने से पहले आप रेट की जानकारी जरूरी जुटा लें। आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के अनुसार बुधवार सुबह 995 शुद्धता वाले दस ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 54244 रुपये दर्ज की जा रही है। 916 शुद्धता वाला सोना आज 49887 रुपये दर्ज किया जा रहा है।
इसके अलावा, 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत बढ़कर 40846 रुपये देखने को मिल रही है। 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज महंगा होकर 31860 रुपये दर्ज किया गया। इसके अलावा, 999 शुद्धता वाली एक किलो चांदी आज 67976 रुपये दर्ज की गई।
- जानिए 24 से 14 कैरेट वाले सोने में कितना क्या अंतर होता है
भारतीय सर्राफा बाजारों में अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले कैरेट के हिसाब को जरूर जान लें। 24 कैरट वाले गोल्ड को मुख्य सोना कहा जाता है। इसमें किसी प्रकार की दूसरे धातु की मिलावट नहीं होती है। इसे 99.9 प्रतिशत शुद्धता का गोल्ड भी कहा जाता है।
22 कैरेट के गोल्ड में 91.67 प्रतिशत प्योर सोना होता है। 21 कैरेट गोल्ड में 87.5 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है। 14 कैरेट गोल्ड में 58.5 प्रतिशत प्योर सोना होता है।
- ऐसे जानें अपने शहर में सोने का रेट
देशभर में किसी भी शहर से आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो फिर आपको रेट जानना जरूरी होगा। आप घर बैठे मिस्ड कॉल से सोने के ताजा रेट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आईबीजेए की ओर से शनिवार और रविवार के अलावा बाकी सभी दिन रेट जारी किये जाते हैं, जहां आपको 8955664433 पर मिस्ड कॉल करना होगी।