Weather Forecast: गिरेंगे ओले-चलेगी आंधी, IMD ने इन राज्यों में दी भारी बारिश की चेतावनी

Avatar photo

By

Vipin Kumar

Weather Forecast Update: देशभर के कई हिस्सों में इन दिनों मौसम का मिजाज काफी रंग बदलता जा रहा है, जिससे कहीं गर्मी तो कहीं अभी भी बर्फबारी का दौर जारी है। उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों में लगातार बर्फबारी जारी रहने से तापमान का स्तर नीचे लुढ़कता जा रहा है जिससे अभी भी सर्दी देखने को मिल रही है। मैदानी इलाकों की बात करें तो तापमान में वृद्धि होने से लोगों को गर्मी झेलनी पड़ रही है।

इसके अलावा देश की राजधानी दिल्ली में भी मौसम का मिजाज काफी बदलता दिख रहा है। राजधानी के आसपास हिस्सों में तापमान बढ़ने से गर्मी शुरू हो गई है। यहां लोगों ने गर्म कपड़े भी पहनने बंद कर दिए हैं।

पूर्वोत्तर राज्यों में भी मौसम का मिजाज खराब होने की उम्मीद जताई गई है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में बादलों की गरज के साथ झमाझम बारिश होने की उम्मीद जताई है।

इन हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी हिमालयी इलाकों 27 मार्च से गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी हिमालयी हिस्सों में 31 मार्च तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। 29 और 30 मार्च को बारिश की तीव्रता में तेजी दर्ज की जा सकती है।

उत्तर पूर्वी भारत के राज्यों में 30 मार्च से 01 अप्रैल तक गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। नई दिल्ली में28 मार्च को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किए जाने की उम्मीद जताई गई है। नई दिल्ली में हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

29 मार्च को भी नई दिल्ली में हल्की बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। 30 मार्च को भी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की उम्मीद जताई गई है। इसके अलावा यूपी की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। लखनऊ में आंशिकतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है।

इन हिस्सों में बारिश की संभावना

आईएमडी के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी गहै। पश्चिमी हिमालय पर हल्की बारिश के साथ कुछ मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसी के साथ, पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में भी हल्की बर्फबारी होने की उम्मीद जताई गई है। पंजाब के कुछ इलाकों में हरियाणा और दिल्ली में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App