नई दिल्लीः उत्तर भारत के तमाम हिस्सों में इन दिनों सुबह से कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे हर कोई परेशान है। सर्दी से हालात इतने बदतर हैं कि लोग घरों से बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं, जिससे हर कोई परेशान है। पहाड़ी इलाकों में तो बर्फबारी होने से तापमान लगातार नीचे गिरता जा रहा है, जिससे कई जगह हिमस्खलन की भी खबर है।
हिमस्खलन होने से कई मार्ग बाधित चल रहे हैं। दिल्ली व एनसीआर में तो सुबह ही घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे लोगों का घरों से निकलना दुभर है। सड़कों पर जाम जैसे हालात बने हुए हुए हैं। दक्षिण भारत के कई हिस्सों में देर रात बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
पूर्वोत्तर राज्यों में भी सर्दी ने लोगों का घरों से निकलना दुश्वार कर दिया है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में बिजली की चमक और गरज के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।
इन हिस्सों में होगी बारिश
आईएमडी के मुताबिक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकाल, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश के आसपास के इलाकों में हल्के-हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद जताई गई है। इसके साथ ही दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में पूर्वोत्तर मानसून की स्थिति स्पष्ट है।
ऐसे में बारिश की समाप्ति के लिए परिस्थिति अनुकूल होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके साथ ही मध्य क्षोभमंडल मैं एक रेखा के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ पछुआ हवा के साथ आगे बढ़ने की उम्मीद जताई गई है।
इसके साथ ही जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और उत्तराखंड सहित हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश के साथ बर्फबारी होने की चेतावनी जारी कर दी है। 18 जनवरी के दौरान पंजाब के कुछ इलाकों सहित हरियाणा चंडीगढ़ दिल्ली असम मेघालय मदनपुर मिजोरम त्रिपुरा में घना कोहरा छाए रहनेकी उम्मीद जताई है।
यहां कैसा ररहे मौसम का मिजाज
आईएमडी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बिजली की चमक और गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है। इसके साथ ही पंजाब में शीतलहर और कोहरे की स्थिति संभव है। इसके साथ ही देश के कई इलाकों में बिजली की चमक और गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है।