Trending Lipstick: ऐसे ट्रेंडिंग लिपस्टिक शेड्स जो बढ़ा देंगे आपकी खूबसूरती, देखें जल्दी  चेहरे की सारी खूबसूरती तब बेकार

Avatar photo

By

Sanjay

Trending Lipstick: चेहरे की सारी खूबसूरती तब बेकार हो जाती है जब आपके होठों पर लगी लिपस्टिक आपके चेहरे पर सूट नहीं करती। ऐसे में आपके लिए यह बेहद जरूरी हो जाता है।

कि आप अपनी स्किन टोन के हिसाब से लिपस्टिक का रंग चुनें, लेकिन जरूरी नहीं कि हर किसी को इसके बारे में पता हो। ऐसे में आज हम आपको कुछ ट्रेंडिंग लिप कलर्स के बारे में बता रहे हैं जो इन दिनों काफी डिमांड में हैं।

वैसे भी कपड़े हों, गहने हों या ब्यूटी प्रोडक्ट्स, सभी समय के साथ बदलते फैशन और मौसम के मुताबिक होने चाहिए। हममें से ज्यादातर लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि कौन सा लिप कलर हम पर अच्छा लगेगा।

इसलिए बदलते समय में फैशन के साथ क्या बदलाव आया है, उसी के अनुसार अपनी लिपस्टिक के शेड्स चुनें। आइए जानते हैं वर्तमान में चल रहे लिपस्टिक शेड्स और आप पर मैच करने वाले रंग के बारे में-

कई बार डार्क शेड की लिपस्टिक होठों पर अच्छी नहीं लगती है। ऐसे में आप अपने आउटफिट से मैच करती हुई लाइट कलर की लिपस्टिक शेड का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप पर्पल, वॉयलेट, माउव, लैवेंडर और प्लम शेड्स ट्राई कर सकती हैं।

न्यूड शेड लिपस्टिक

गोरे रंग की लड़कियां और कामकाजी महिलाएं न्यूड शेड की लिपस्टिक लगा सकती हैं। ये आपको कमाल का लुक देगा. इस रंग की खूबी यह है कि इसे आप एथनिक वियर और वेस्टर्न वियर दोनों के साथ इस्तेमाल कर सकती हैं।

लाल शेड की लिपस्टिक

ज्यादातर लड़कियों और महिलाओं पर रेड शेड की लिपस्टिक बेहद खूबसूरत लगती है और यह कलर ट्रेंड में भी है। अपने लुक को शानदार बनाए रखने के लिए आप ब्लड रेड, बरगंडी रेड और टोमैटो रेड ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ ही आप इन रंगों का इस्तेमाल किसी भी डार्क कलर के आउटफिट के साथ कर सकती हैं।

कॉफ़ी ब्राउन लिपस्टिक शेड

हममें से बहुत कम महिलाएं भूरे रंग की लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं। ऐसे में कॉफी ब्राउन लिपस्टिक शेड उनके लिए अच्छा विकल्प है। खास लुक के लिए यह भी एक बहुत अच्छा विकल्प है, जो इस समय ट्रेंड में भी है।

मैजेंटा लिपस्टिक शेड

गुलाबी रंग की मैजेंटा लिपस्टिक का शेड सांवली त्वचा वाली लड़कियों पर अच्छा लगता है। यह मैट फिनिश लुक देता है, जो ट्रेंड में भी है।

बोल्ड फ्यूशिया पिंक लिपस्टिक शेड

यह कोलेजन युक्त लिपस्टिक जल प्रतिरोधी है, जो मध्यम त्वचा टोन वाली लड़कियों और महिलाओं के लिए बहुत अच्छी है।

Sanjay के बारे में
Avatar photo
Sanjay मेरा नाम संजय महरौलिया है, मैं रेवाड़ी हरियाणा से हूं, मुझे सोशल मीडिया वेबसाइट पर काम करते हुए 3 साल हो गए हैं, अब मैं Timesbull.com के साथ काम कर रहा हूं, मेरा काम ट्रेंडिंग न्यूज लोगों तक पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App