Surya Grahan 2024: अमेरिका में सूर्यग्रहण को लेकर दहशत और हाहाकार, दिन में छाएंगे अंधेरे, जानिए भारत पर क्या होगा असर 

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। कल यानी 8 अप्रैल को साल का पहला पूर्ण सूर्यग्रहण (Surya Grahan 2024) लगने जा रहा है, लेकिन ये ग्रहण सिर्फ खगोलीय घटना नहीं बल्कि अपने आप में खास है। ये साल का सबसे लंबा सूर्यग्रहण होगा, जो पूरे 4 घंटे 25 मिनट तक चलेगा। शास्त्रों की मानें तो 54 साल बाद इतना लंबा ग्रहण लगने जा रहा है।

इस दिन सूर्य (Surya Grahan 2024 India Time) लगभग 4.29 मिनट तक ढका रहेगा। ऐसा संयोग 54 साल बाद बन रहा है। सूर्य ग्रहण को लेकर दुनियाभर में खासा उत्साह है, लेकिन अमेरिका में इसकी वजह से हाहाकार मचा हुआ है! तो आइए जानते हैं इस ग्रहण से जुड़ी खास बातें और सूर्य ग्रहण का भारत पर क्या पड़ेगा असर:-

अमेरिका में दिन में छाएंगे अंधेरे

भारतीय समय के अनुसार ये ग्रहण 8 अप्रैल को रात 9:13 बजे शुरू होगा और 2.23 बजे खत्म होगा। वहीं, अमेरिका में टेक्सास से ग्रहण की छाया दोपहर 1:27 बजे शुरू होकर शाम 3:35 बजे खत्म होगी। इस दौरान लगभग 7 मिनट तक का ऐसा समय आएगा जब दिन में अचानक अंधेरा छा जाएगा।

अमेरिका में ग्रहण को लेकर दहशत

8 अप्रैल को लगने वाला ये सूर्यग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, लेकिन अमेरिका में इसे साफ देखा जा सकेगा। अमेरिका में इस ग्रहण को लेकर खास तैयारियां की गई हैं। यहां की सरकार सूर्यग्रहण की हानिकारक किरणों को लेकर चिंतित है।

लोगों में भी इसे लेकर डर बना हुआ है। अमेरिका के कई इलाकों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। वहीं, विमान यातायात और हवाईअड्डों को भी ग्रहण के असर को लेकर चेतावनी जारी की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर अमेरिका में ग्रहण के दौरान विशेष चौकसी बरती जा रही है। बच्चों की सुरक्षा के लिए कई राज्यों में 8 अप्रैल को स्कूल बंद रखने का फैसला किया गया है।

लोगों से घरों में रहने की अपील

अमेरिका सरकार ने सूर्यग्रहण के हानिकारक प्रभावों से बचने के लिए अपने नागरिकों से इस दिन घरों में ही रहने की अपील की है। सरकार ने लोगों से जरूरी सामान जैसे खाने का सामान और गैस पहले ही जमा कर लेने के लिए कहा है, ताकि सूर्यग्रहण लगने के दौरान उन्हें घर से बाहर निकलने की जरुरत ना पड़े।

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, ये सूर्यग्रहण जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा उतना ही ज्यादा खतरनाक होता जाएगा। इसलिए लोगों को लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए और ना ही गलती से भी सूर्य को सीधे नहीं देखना चाहिए, वरना सूर्य की हानिकारक किरणें आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

सूर्यग्रहण का भारत पर क्या होगा असर?

8 अप्रैल को लगने वाला सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए भारतीय लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। भारत में ये ग्रहण दिखाई नहीं देने की वजह से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। लिहाजा, यहां किसी भी शुभ कार्य पर कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull . Com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App