नई दिल्ली- राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में मणिपुर जैसी घटना सामने आई है। जहां एक गर्भवती आदिवासी महिला को गांव में निर्वस्त्र घुमाया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी मिल रही है। कि महिला के पति और उसके परिजनों ने ही महिला को निर्वस्त्र किया है। घटना के बाद राजस्थान पुलिस एक्टिव मोड में नजर आ गई है। घटना सामने आने के बाद भाजपा गहलोत सरकार से सवाल पूछ रही है। मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने तो प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग कर दी है।
यह घटना जिला मुख्यालय से 75 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत पहाड़ में ये घटना हुई है। 31 अगस्त की रात को वीडियो वायरल हुआ तो प्रशासन हरकत में आ गया। एसपी कलेक्टर सहित आलाअधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। बताया जा रहा है। कि महिला की तीन शादी हो चुकी है।
राजस्थान में अब महिलाओं पर अमानवीयता की सारी सीमाएं पार हो चुकी हैं।
धरियावद में एक नारी को निर्वस्त्र कर पीटा गया है, जिसका वीडियो वायरल है, लेकिन महिला सुरक्षा पर बड़े-बड़े दावे करने वाले गहलोत जी जाने किस राज्य के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री हैं? दो दिन बीत गए पुलिस ने रिपोर्ट… pic.twitter.com/iQUt0PIdNQ
— Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) September 1, 2023
दरअसल एक युवती की 1 साल पहले शादी हुई थी। जानकारी के अनुसार उसे महिला का किसी व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था। और वह महिला उसे व्यक्ति के साथ कुछ दिन पहले भाग गई थी। ससुराल पक्ष को जानकारी मिलने पर महिला को ढुढा गया। और ढूंढ कर घर लाया गया। महिला को गांव में लाकर पति ने महिला के साथ मारपीट कर निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया। जानकारी के अनुसार इस घटना में महिला के परिजन भी शामिल रहे है। गर्भवती महिला को निर्वस्त्र करने के बाद उसे गांव में घुमाया गया। जिसके बाद इस घटना का वीडियो शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया।
प्रतापगढ़ जिले में पीहर और ससुराल पक्ष के आपसी पारिवारिक विवाद में ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा एक महिला को निर्वस्त्र करने का एक वीडियो सामने आया है।
पुलिस महानिदेशक को एडीजी क्राइम को मौके पर भेजने एवं इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सभ्य समाज में इस…
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) September 1, 2023
जैसे ही पुलिस के सामने वीडियो आया पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। एसपी अमित कुमार तुरंत मौके स्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। वही इस मामले पर बांसवारा रेंज की आईजी एस परिमल ने भी संज्ञान लिया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिए जाने का आर्डर दिया है।
मामले की जांच के लिए 6 पुलिस टीमों का गठन किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार के लिए दबिश दी जा रही है। देर रात डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों को चिन्हित कर लिया है। डीजीपी ने बताया कि आरोपियों की देर रात एक गिरफ्तारी हो जाएगी। वही एडीजी क्राइम दिनेश को भी मौके पर भेजा गया।डीजीपी ने बताया कि आरोपियों को पड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। फिर इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट की प्रक्रिया में लाकर सजा दिलवाने का काम किया जाएगा।