नई दिल्ली – मध्य प्रदेश में साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होना है जिसको लेकर पूरी तरीके से कांग्रेस पार्टी चुनाव मैदान में वही भारतीय जनता पार्टी भी लगातार बड़े नेताओं को मध्य प्रदेश बुला रही है। और पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील करने के लिए लगातार जनसभाएं की जा रही इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा जुबानी हमला सामने आया है।
बता दे कि अपने एक दिवसी दौरे पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के भोपाल में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। उससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा को संबोधित किया जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश को बीमारू बना दिया गया था। इस कलंक को मिटाने के लिए भारतीय जनता पार्टी सरकार ने नहीं कई काम किए गए है।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव करीब आने के बाद से चुनाव प्रचार पूरी तरीके से एक्टिव हो गया है। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार प्रदेश की जनता के बीच में अलग-अलग जिलों में जाकर भ्रमण कर रहे हैं मतदाताओं को रिझाने का प्रयास कर रहे हैं और बड़ी-बड़ी घोषणाएं भी करते हुए नजर आते हैं यही नहीं दूसरी तरफ पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर हमला बोलने में भी नहीं चुप रहे भोपाल की एक जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश को कांग्रेस ने बीमार बना दिया था
आगे उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीमारू राज्य के इस कलंक को हमारी सरकार ने पूरी तरह से मिटा कर रख दिया है।
इसको दूर से ही भाजपा सरकार की एक नई झलक दिखाई देती आगे उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार जब थी तो पूरे प्रदेश में गरीबी हुआ करती थी। कमलनाथ ने 19 महीने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनाए गए थे। जिसमें 2 लाख मकान को दिल्ली वापस भेज दिया गया।
कमलनाथ की योजना को दोबारा दिल्ली भेज कर पाप किया गया था आगे शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक बार फिर से मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकारनहीं बनेगी इस बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार एक बार फिर से पूरी तरह से बनने जा रही यही नहीं उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के समय मध्य प्रदेश में 60000 किलोमीटर टूटी फूटी गधों वाली सड़के हुआ करती थी।
लेकिन हमारी सरकार ने 5 लाख किलोमीटर बेहतरीन सड़के बनवा दी है। यही नहीं उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना सदा उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में पहले दो-तीन घंटे बिजली आती थी अब बराबर बिजली आ रही इस बार फिर से भारतीय जनता पार्टी को जिताइए और एक बार फिर से कमल के फूल पर मतदान करिए।