नई दिल्ली– 2024 में लोकसभा का चुनाव है। उससे पहले उत्तर प्रदेश समेत होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की सियासत गर्म हो गई। क्योंकि उत्तर प्रदेश एक ऐसा राज्य है। जहां से देश की राजनीति चलती क्योंकि सबसे बड़ा प्रदेश मनाने जाने वाला उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।
इन दोनों पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की सियासत भी तेज हो गई पांच राज्यों में राजस्थान मध्य प्रदेश तेलंगाना छत्तीसगढ़ मिजोरम इन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा है। तो मध्य प्रदेश और राजस्थान की क्योंकि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार और वहां पर भारतीय जनता पार्टी से सीधी टक्कर कांग्रेस की मानी जा रही है।
और यही पूरी टक्कर मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच देखने को मिल रही लेकिन कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में बना गठबंधन अब बिखरता हुआ नजर आ रहा क्योंकि जिन सीटों पर समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार उतारा था उन सीटों के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। जिसके बाद कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच टकराव सामने आ गया एक दूसरे पर आरोप और प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया।
इस मौके पर कांग्रेस की उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने समाजवादी पार्टी पर पलटवार किया था। जिसके बाद अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने उनके बयान पर अपना पलटवार किया है।
अपने एक कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव यूपी के बलिया जिला पहुंचे जहां पर उन्होंने मीडिया के सवालों को जवाब देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में मजबूती के साथ खड़ी रहेगी।
आगे उन्होंने कहा हम चाहते हैं। कि कांग्रेस वही हमारे साथ रहे और अन्य पार्टियों भी समाजवादी पार्टी का उत्तर प्रदेश में साथ जिससे जितनी ताकत होगी उतने अच्छे से हम भारतीय जनता पार्टी को 2024 में हटाने पर काम कर पाएंगे।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव के इस बयान के बाद अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की तरफ से क्या बयान निकलकर सामने आता है। इस पर लगातार नजर बनी रहेगी।