Weather Update: सर्दी, बर्फबारी और बारिश को लेकर अलर्ट, ठप हुआ यातायात, जानिए IMD की ताजा भविष्वाणी

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। देशभर में लगातार मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है। कुछ राज्यों में बारिश तो कुछ राज्यों में बर्फबारी देखने को मिल रही है। हिमाचल प्रदेश से श्रीनगर तक इस समय काफी अच्छी बर्फबारी देखने को मिल रही है, लेकिन अब आम जनजीवन के लिए मुसीबत खड़ी कर रही है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, झारखण्ड सहित यूपी में कभी धूप तो कभी घना कोहरा देखने को मिल रहा है। ज्यादातर राज्यों में सुबह और शाम के समय में भयंकर कोहरा दर्ज किया जा रहा है, हालांकि कुछ जगहों पर दोपहर के समय में धूप निकल जाने के बाद लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिल रही है।

वहीं, दूसरी तरफ तेज बारिश से ठिठुरन भी बढ़ती हुई दिख रही है। अभी पिछले दिनों नोएडा समेत एनसीआर में ठीकठाक बारिश देखने को मिली थी। उत्तराखंड की बात करें तो 5 फरवरी तक प्रदेश के 3000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले स्थनों पर बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।

मैदानी इलाकों में गरज के साथ बारिश और ओले गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बीते दिनों यानी रविवार को बर्फबारी होने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। कड़ाके की सर्दी की वजह से कई उड़ानें रद्द कर दी गईं।

श्रीनगर हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें रद्द

पीटीआई एजेंसी के अनुसार, बर्फबारी होने की वजह से श्रीनगर हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। जबकि जम्मू के रामबन जिले में पूर्वाह्न 11 बजकर करीब 15 मिनट पर भूस्खलन होने की वजह से 270 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात लगभग 4 घंटे तक बाधित रहा।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश ने लोगों की मुसीबतों को और भी अधिक बढ़ा दिया है। 475 सड़कें वाहनों के लिए बंद कर दी गईं। कश्मीर के पर्वतीय इलाकों के लिए अधिकारियों ने हिमस्खलन को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

उत्तराखंड के बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हेमकुंड सहित कई जिलों में बर्फबारी देखने को मिली है। शनिवार रात देहरादून समेत प्रदेश के कई स्थानों में बारिश दर्ज किया गया है। शिमला के खड़ापत्थर इलाके में बर्फबारी से शहर बर्फ की सफेद चादर में ढक गया।

राजौरी, जम्मू-कश्मीर: पीर पंजाल में ताजा बर्फबारी देखने को मिली है। लोगों ने खूब हिमपात का आनंद लिया।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App