Unlucky Plants : हर व्यक्ति की कोई ना कोई हॉबी होती है। कुछ लोगों को खेलना तो कुछ लोगों का खाना बनाना पसंद होता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें गार्डनिंग करना बहुत पसंद होता है। वह अपने गार्डन में कई तरह के सुंदर-सुंदर पेड़ पौधे लगाते हैं, ताकि चारों तरफ हरियाली छाई रहे।
परंतु कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जिनके आगमन से ही घर में बहुत तरह की परेशानियां पैदा होने लग जाती है। ऐसे घर से माता लक्ष्मी भी रूठकर चली जाती है। इन पौधों की वजह से हमेशा घर में लड़ाई और झगड़े का माहौल बना रहता है। वास्तु शास्त्र में भी ऐसे पौधों को अशुभ बताया गया है। तो आईये आपको ऐसे ही 3 पौधों के बारे में बताते हैं जिन्हें घर में लगाने से बचना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Ration Card: सरकार ने गरीबों के लिए कर दिया तगड़ा ऐलान, अब घर बैठे मिलेगी यह बड़ी सुविधा
मेहंदी का पौधा
वास्तु की मानें तो मेहंदी के पौधे को भूल से भी घर में नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे में बुरी शक्तियों का वास होता है। इसे घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस पौधों को घर में लगाने से हमेशा तनाव का माहौल बना रहता है। इसलिए इस पौधे को घर में लगाने से वर्जित माना गया है।
कांटेदार पौधों
घर में गलती से भी कभी भी कांटेदार पौधों को नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे को वास्तु में बेहद ही अशुभ माना गया है। इन पौधों को घर में रखने से आपसी रिश्तों में कड़वाहट आने लगती है। इसलिए गुलाब को छोड़कर ऐसे पौधों को कभी भी घर में नहीं लगाना चाहिए।
नींबू का पौधा
वास्तु के हिसाब से घर में नींबू के पौधे को बेहद ही अशुभ माना गया है। इससे वास्तु दोष पैदा हो सकता है। इस पौधे को घर में लगाने से परिवार के सदस्यों के बीच तनाव पैदा होने लगती है। इसलिए नींबू के पौधे को घर में लगाने से मना किया जाता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)