नई दिल्ली। अक्सर आपने देखा होगा की छोटे बच्चे या 10 – 12 साल के बच्चे बिस्तर पर जाते ही सो जाते हैं। उनकी आंख जल्दी लगती है, लेकिन यही धीरे-धीरे जब किसी व्यक्ति का एज बढ़ता है। तो उनके साथ स्लीपिंग डिसऑर्डर की दिक्कत बढ़ जाती है। दुनियाभर के सभी हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि हेल्थी एडल्ट को दिन में करीब 8 घंटे की नींद लेनी महत्वपूर्ण है। अगर 40 की उम्र में वह पहुंच गया है और नींद कम लेता है तो यह उसके स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आपको अच्छी नींद के लिए क्या करना है।
अच्छी नींद पानी पाने के लिए करें यह उपाय
गुनगुने पानी से नहाए
अगर आप सुकून की नींद चाहते हैं तो गुनगुने पानी से नहाए, साथ ही ऐसा करने से आपको थकान महसूस नहीं होगी और आसानी से नींद आएगी।
मन को शांत रखें 40 की उम्र में आते-आते पुरुषों एवं महिलाएं दोनों के परिवार की जिम्मेदारी बढ़ जाती है जिसके कारण स्ट्रेस होता है। यह टेंशन और स्ट्रेस के चलते आपके बेचैनी का कारण बन सकती है। इसके लिए आप रात के समय मन को शांत करें और 8 घंटे की भरपूर नींद मेडिटेशन करें।
मेडीटेशन, योगा करना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से आप टेंशन और स्ट्रेस को दूर कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी एक्सपर्ट की मदद से ही मेडिटेशन करने की प्रैक्टिस करनी चाहिए, इससे आपको सुकून की नींद आएगी।
रात के वक्त चाय ना पिए
चाय पीने से थकान दूर होती है और ताजगी महसूस होता है। यह दिन के वक्त अच्छा लगता है। ऐसे में आप रात के दौरान अच्छी नींद चाहते हैं तो चाय भूलकर भी ना पिएं, चाय पीने से आपका स्लीपिंग डिसऑर्डर, स्लीपिंग साइकिल खराब हो सकता है।