नई दिल्ली। भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की एक्टिंग और उनकी आवाज को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। पवन सिंह ने लोगों के दिलों में अपनी एक खास पहचान बनाई हुई है। पवन सिंह ने भोजपुरी जगत को कई सुपरहिट फिल्में भी दी हैं।
पवन सिंह सालों से भोजपुरी दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आ रहे हैं। यदि आप पवन सिंह के फैंस हैं और आपको एक्टर का गाना सुनना बहुत ही ज्यादा पसंद है तो आज हम पवन सिंह के चाहने वालों के लिए एक बेहद ही रोमांटिक गाना लेकर आये हैं।
पवन सिंह के इस रोमांस वीडियो को देख आपकी सर्दी भी गायब हो जाएगी और भी रोमांटिक हो उठेंगे। पवन सिंह के इस वीडियो को आदिशक्ति फिल्म (Aadishakti Films) यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
भोजपुरी गाना ‘राजा जी’ को पवन सिंह और शिवानी सिंह (Pawan Singh & Shivani Singh) ने एक साथ मिलकर अपनी सुनहरी आवाज दी है, जबकि गाने के बोल कुंदन प्रीत ने लिखे हैं और गाने को म्यूजिक से सजाया है श्याम सुंदर (Shyam Sundar) ने।
भोजपुरी गाना ‘राजा जी’ में पवन सिंह के साथ आस्था सिंह (Actress Aastha Singh) धमाल मचाती हुईं नजर आ रही हैं। यह गाना नया नहीं बल्कि पुराना है। गाने में पवन सिंह और आस्था सिंह एक दूजे के साथ रोमांस और ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
गाने के वीडियो में देखा जा सकता है एक्ट्रेस आस्था सिंह एक्टर निरहुआ के आगे – पीछे घूमती हुईं नजर आ रही हैं। पवन सिंह गाने में थोड़ा परेशान होते हुए दिख रहे हैं।
गाने की शुरुआत में पवन सिंह जैसे ही ऑफिस का काम खत्म करके वापस घर आते हैं, तो आस्था सिंह अपनी हॉट अदाओं से मदहोश कर देती हैं। एक्ट्रेस एकदम रोमांस के मूड में नजर आ रही होती हैं।
गाने में पवन सिंह और आस्था सिंह की हॉट केमिस्ट्री को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है। एक्ट्रेस आस्था सिंह साड़ी और नाईट ड्रेस में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं।