नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों साउथ अफ्रीका के दौर पर टेस्ट सीरीज खेल रही है, जिसके दूसरे मुकाबले में जबरदस्त पकड़ नजर आ रही है। भारत में तो इस सीरीज के साथ-साथ आईपीएल के 17वें सीजन की तैयारी जोरों से चल रही हैं।
आईपीएल टीमों के लिए चयनित होने वाले खिलाड़ी अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं। आईपीएल ऑक्शन 2024 पहले ही हो चुका है, जिसमें कई खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा है। दूसरी ओर आईपीएल ऑक्शन के बाद सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई इंडियंस के नए नवेले कप्तान हार्दिक पांड्या की हो रही है, जिनके खेलने पर तलवार लटकी हुई है।
माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात से ट्रेड तो कर लिया, क्या वे जब तक स्वस्थ हो पाएंगे, क्योंकि चोटिल होने के बाद से टीम से बाहर चल रहे हैं। चोट होने के चलते उन्हें भारतीय टीम में भी शामिल नहीं किया गया है। उनके स्वस्थ होने पर अभी बीसीसीआई की ओर से कुछ नहीं कहा गया। ऐसे में कई बड़े सवाल उठ रहे हैं। वैसे अभी उनकी वापसी को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।
पांड्या की गैरमौदूगी में कौन होगा कप्तान
हार्दिक पांड्या चोटिल होने चलते अगर वापसी नहीं कर सके तो फिर मंबई इंडियंस का कप्तान कौन होगा, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। ऐसी स्थिति में मुंबई इंडियंस अपना कप्तान किसे चुनेगी। चर्चा तो यहां तक भी है कि पांड्या की अनुपस्थिति में टीम एक बार फिर रोहित शर्मा को कप्तान बना सकती है।
कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, माना जा रहा है कि रोहित शर्मा अब मुंबई इंडियंस की कप्तान लेना स्वीकार नहीं करेंगे। अगर ऐसा हुआ तो फिर यह किसी बड़े झटके की तरह होगा। ऐसी स्थिति में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी अपना कप्तान सूर्य कुमार यादव को नियुक्त कर सकती है, जो हर किसी के लिए किसी बड़े झटके की तरह होगा। वैसे अभी आदिकारिक रूप से किसी ने कुछ नहीं कहा है।
गुजरात से ट्रेड किए गए पांड्या
आईपीएल ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को ट्रेड करने का फैसला लिया था। इसके बाद मुंबई ने बिना देर किए उन्हें कप्तान नियुक्त कर दिया, जो रोहित शर्मा के लिए किसी झटके की तरह था। इसके बाद मुंबई इंडियंस के फैसले का चौतरफा विरोध हुआ है। सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।