SBI Recruitment 2026: एसबीआई में निकली 7000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन
एसबीआई में जो अप्रेंटिस की भर्ती निकली, उसके लिए शर्तों के साथ आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि वह आखिरी तारीख से पहले आवेदन कर सकते हैं. आखिरी तारीख निकल जाने के बाद उम्मीदवार को मौका नहीं दिया जाएगा, जिससे दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा.
Sbi Bharti
SBI Recruitment 2026: भारत में युवाओं की एक बड़ी आबादी बैंकों में नौकरी का सपना साकार करने के लिए अपनी स्टडी करती है. बैंकों में नौकरी के लिए दिन रात मेहनत करते हैं. क्या आपको पता है कि भारत के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने 7160 अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाल दी है? इतना ही नहीं, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है.
उम्मीदवार शर्तों के साथ आराम से आवेदन कर सकते हैं, जिससे किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की शुरुआत 19 मई से हो चुकी है, जो 8 जून 2026 तक जारी रहेगी. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना पड़ेगा, जिससे किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी.
आवेदन से जुड़ी जरूरी बातें
एसबीआई में जो अप्रेंटिस की भर्ती निकली, उसके लिए शर्तों के साथ आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि वह आखिरी तारीख से पहले आवेदन कर सकते हैं. आखिरी तारीख निकल जाने के बाद उम्मीदवार को मौका नहीं दिया जाएगा, जिससे दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा.
इस दौरान बैंक की तरफ से साफ बताया गया कि यह भर्ती पूरे देश के विभिन्न राज्यों के लिए है. किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करने का काम कर सकते हैं.
जानिए क्या हैं शर्तें
क्या आपको पता है कि एसबीआई ने बताया कि जो अभ्यर्थी ऑनलाइन लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे, उन्हें उस राज्य की स्थानीय भाषा की परीक्षा देने की जरूरत पड़ेगी. यहां से उन्होंने आवेदन किया है.
उम्मीदवार को उस भाषआ को पढ़ना-लिखना और समझना आना चाहिए . जो उम्मीदवार इस भाषा परीक्षा में सफल नहीं हो सकेंगे ,उन्हें आखिरी चरण में शामिल नहीं किया जा सकेगा. आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक आयु में छूट प्रदान की जाएगी.
आवेदन शुल्क
अप्लाई करने के लिए लीविंग शुल्क भी निर्धारित किया गया है. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये शुल्क के रूप में देने पड़ेंगे. एससी, एसटी और PwBD वर्ग के अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.
Write a Comment