Aadhaar Card Update: आधार कार्ड के नहीं होने से सरकारी योजना, बैंकिंग काम और किसी नौकरी में फॉर्म डालने में भी बाधा उत्पन्न होती है. आधुनिक जमाने में आधार कार्ड की बाध्यता लगातार बढ़ी हुई चल रही है, जहां किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. अगर आपके पास आधार कार्ड है तो फिर उसमें जो चीजें लिस्ट हैं उन्हें जरूर चेक कर लें.

कई बार नाम की स्पेलिंग में मिस्टेक होने से भी दिक्कत पैदा हो जाती है. ऐसे में आपको जाना होगा कि अपने आधार कार्ड में आप नाम, मोबाइल और एड्रेस कितनी बार अपडेट करवा सकते हैं. इससे जुड़ी जरूरी बातें नीचे आर्टिकल में चेक कर सकते हैं जहां आपका कंप्यूजन खत्म हो जाएगा.

एड्रेस कितनी बार बदलें

आधार कार्ड में जरूरत के हिसाब से आप कितनी बार भी एड्रेस अपडेट करा सकते हैं. एड्रेस अपडेट करने को लेकर कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है. इसके लिए myAadhaar पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस दौरान अगर कोई शख्स नौकरी, पढ़ाई या किराए के घर के कारण बार-बार शहर बदलता है तो वह अपना पता अपडेट कराने का काम कर सकता है.

मोबाइल नंबर कितनी बार अपडेट करा सकते

आधार कार्ड पर लिस्ट मोबाइल नंबर बंद हो गया तो चिंता ना करें. आप कितनी बार भी नाम बदलवा सकते हैं. इसके लिए आपको आधार सेवा केंद्र जाना पड़ेगा. UIDAI Aadhaar App के जरिए भी मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा उपलब्ध होगी. नया मोबाइल नंबर जोड़ने के बाद OTP वेरिफिकेशन और ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी करने की जरूरत पड़ेगी. अपडेट होने के बाद आधार से जुड़े सभी मैसेज और अलर्ट नए नंबर पर आने लगते हैं.

जानिए कितनी बार अपडेट करें नाम और जन्मतिथि

यूआईडीएआई के नियमों के अनुसार, आधार में नाम केवल 2 बार ही अपडेट कराने का काम किया जा सकता है. वहीं, जन्मतिथि और जेंडर में बदलाव सिर्फ 1 बार ही संभव है. इसलिए इन जानकारियों को अपडेट करते समय पूरी सावधानी बरतना आवश्यक है।

गलत जानकारी देने पर बाद में परेशानी भी हो सकती है. अगर पुराना मोबाइल नंबर बंद हो चुका है, तब भी आधार सेवा केंद्र जाकर नया नंबर अपडेट कराया जा सकता है.

Latest News

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost...