Post Office TD Scheme: बैंकों की तरह पोस्ट ऑफिस में भी एफडी कर सकते हैं, जहां से बढ़िया ब्याज मिलेगा. बस पोस्ट ऑफिस में एफडी को टीडी के नाम से जानते हैं. इसका पूरा नाम टाइम डिपॉजिट है, जो एफडी की तरह ब्याज देती है. आपका खाता आपको पोस्ट ऑफिस में ओपन कराना पड़ेगा, जहां किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.
पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम एक बढ़िया ऑप्शन हो सकती है, जिससे किसी तरह की परेशानी नहीं होने वाली है. पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम काफी बढ़िया मानी जाती है. इस स्कीम पर सरकार की गारंटी भी मिलती है. यहां आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है.
आप 5 साल की टीडी करके भी बढ़िया रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं. आपको यहां सालाना 7.5 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिल रहा है. पोस्ट ऑफिस की टीडी स्कीम से जुड़ी जरूरी बातें नीचे आर्टकिल में जान सकते हैं.
2 लाख रुपये के निवेश पर मिलेगा बंपर ब्याज
पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम एकदम बढ़िया है, जो ब्याज के हिसाब से गर्दा मचाने का काम करेगी. टैक्स में भी कई बड़े फायदे मिलते हैं. रिटर्न कई सरकारी बैंकों की एफडी से ज्यादा हो सकता है. इस स्कीम की सबसे खास बात कि यह है किअगर आप इसमें 2 लाख रुयपे तक का निवेश करेंगे तो तगड़ा ब्याज मिल सकता है.
यही वजह है कि पोस्ट ऑफिस में एकदम सुरक्षित निवेश माना जाता है, जो मौका हाथ से बिल्कुल भी ना जाने दें. 1 साल के लिए अगर आप स्कीम में निवेश करें तो 6.9 फीसदी ब्याज दिया जाएगा. 2 साल के लिए आपको 7 फीसदी ब्याज राशि उपलब्ध कराई जाएगी. 3 साल के लिए 7 फीसदी और 5 साल के निवेश पर 7.5 फीसदी ब्याज देने का काम किया जाएगा.
जानिए निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम में मिनिमम 1000 रुपये से निवेश करने की शुरुआत कर सकते हैं. इसमें निवेश करने की कोई लिमिट नहीं है. मतलब जितना ज्यादा निवेश उतना अधिक रिटर्न पा सकते हैं. 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के नाम पर भी अकाउंट ओपन कराया जा सकता है.
जानिए स्कीम से और क्या लाभ प्राप्त होंगे
पोस्ट ऑफिस टीडी स्कीम से कई बड़े लाभ मिलेंगे. इसमें टैक्स छूट का फायदा भी दिया जाता है. आप इसमें सिंगल या जॉइंट अकाउंट खोल सकते हैं. ब्याज की गणना हर साल के आधार पर होती है.