7000 रुपये से कम में लॉन्च हुआ Redmi A3 फोन, खूबियां देख बन जायेंगे इसके जबरा फैन

Avatar photo

By

Jyoti Kumari

नई दिल्ली: Redmi A3 Launched: स्मार्टफोन कंपनी रेडमी ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। जिसका नाम Redmi A3 है, अगर आप एक वर्चुअल रैम और बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप रेडमी के इस फोन ऑप्शन को अपना सकते हैं। जिसे आप 7000 रुपये से कम रेंज में खरीद सकते हैं। आइए, आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

डिस्प्ले- इसमें आपको 6.7 इंच की प्रीमियम Halo Design साथ मिलती है। जो 90hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है। इसमें आपको तीन कलर के ऑप्शन साथ मिलते हैं।

प्रोसेसेर– परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Helio G36 का प्रोसेसर साथ दिया गया है।

रैम और स्टोरेज– रेडमी के इस फोन में 6GB की रैम के साथ 6GB का वर्चुअल रैम साथ मिलता है। इसमें 128GB का स्टोरेज साथ मिलता है। जो माइक्रो एसडी कार्ड के साथ आता हैं, जो 1TB तक बढ़ाई जा सकती है।

कैमरा– फोटोग्राफी के लिए इस 8MP का AI Dual कैमरा साथ दिया गया है। सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 5MP का कैमरा साथ दिया है।

बैटरी– रेडमी के इस डिवाइस में आपको 5000mAh की बैटरी साथ दी गई है। जो टाइप सी चार्जर के साथ 10W की चार्जिंग में साथ आता है।

Redmi A3 की कितनी है कीमत

इसके कीमत की बात करें तो इस फोन के बेस वेरिएंट को बैंक ऑफर्स के साथ 6999 रुपये में खरीद सकेंगे। इस फोन की खरीदारी आप अमेजन और फ्लिपकार्ट से कर सकेंगे। जिसकी पहली सेल 23 फरवरी से लाइव होने जा रही है।

वहीं इसके 64GB की कीमत 7299 रुपये है। और इसके 128GB वेरिएंट की कीमत 8299 रुपये है। साथ ही इसके 6GB रैम की कीमत 9299 रुपये है। यानी आप कम रेंज में इस बजट वाले फोन्स के फुल मजे लें सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Jyoti Kumari के बारे में
Avatar photo
Jyoti Kumari ज्योति कुमारी, एक अनुभवी पत्रकार हैं। जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 5 साल हो चुके हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत TV 100 News Channel से की थी। इसके बाद इन्होंने National India News में प्रोड्यूसर और Anchor के तौर पर भी काम किया हैं। साथ ही और भी कई मीडिया चैनल्स में काम किया है। लेकिन अब पिछले 2 साल से गैजेट और एंटरटेनमेंट सेक्शन में TimesBull में अपना योगदान दे रही हैं। अगर आपको कंटेंट से रिलेटेड कोई भी शिकायत हो तो आप [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App