Lenovo का Transparent लैपटॉप होगा जल्द लॉन्च, MWC 2024 में मिलेंगे कई गजब गैजेट्स

Avatar photo

By

Jyoti Kumari

नई दिल्ली: Lenovo Transparent Laptop: क्या आप किसी लैपटॉप लेने की तलाश में हैं। अगर हां, तो लेनोवो इन दिनों अपने एक ट्रांसपेरेंट लैपटॉप पर काम कर है। जहां इस अपकमिंग लैपटॉप को कई बढ़िया फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है।

वहीं, Lenovo के इस ट्रांसपेरेंट लैपटॉप को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2024) में पेश किए जाने की उम्मीद है। हाल ही में इस लैपटॉप के डिजाइन की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। जहां आज हम आपको इनके बारे में बताने जा रहे हैं।

आकर्षक डिजाइन के साथ होगी एंट्री

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेनोवो के इस ट्रांसपेरेंट लैपटॉप को रिसेप्शनिस्ट और वर्किंग प्रोफेशनल की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। जिसे हाल ही में एक टिपिस्टर के द्वारा इस डिवाइस की कुछ तस्वीरें को X पर शेयर किया गया हैं। जिससे पता चलता है लेनोवो के इस ट्रांसपेरेंट लैपटॉप को बेहद आकर्षक डिजाइन के साथ मार्केट में लाया जाएगा।

लेनोवो के कॉन्सेप्ट लैपटॉप की सामने आई तस्वीरें से पता लगता है कि इसमें ट्रांसपेरेंट स्क्रीन के अलावा फ्लैट टच सेंसिटिव कीबोर्ड (Touch-sensitive keyboard) भी उपलब्ध होगा। जिसके साइड में एक स्टाइलस भी दिखाई दे रहा है।

इससे पता चलता है कि इस डिवाइस में यूजर्स को डिस्प्ले पर डूडल बनाने का भी फीचर मिल सकता है। लैपटॉप पर दिखाए गए वॉलपेपर से इशारा मिलता है कि ये विंडोज 11 के साथ मार्केट में आ सकता है।

MWC 2024 में शोकेस की उम्मीद

Lenovo के ट्रांसपेरेंट लैपटॉप को लेकर लंबे समय से खबरें आ रही हैं। जहां अब उम्मीद की जा रही है कि इसे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2024) में लॉन्च किया जा सकता है। यहां ध्यान देने वाली बात है कि टेक निर्माता के द्वारा इस ट्रांसपेरेंट लैपटॉप की लॉन्चिंग को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके लिए आपको कुछ दिन का और इंतजार करना पड़ सकता हैं।

बाकी आपको मार्केट में कई ऐसे लैपटॉप भी खरीदने को मिल जाएंगे। जिन्हें आप सस्ती कीमत के साथ खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा पैसा खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

Jyoti Kumari के बारे में
Avatar photo
Jyoti Kumari ज्योति कुमारी, एक अनुभवी पत्रकार हैं। जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 5 साल हो चुके हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत TV 100 News Channel से की थी। इसके बाद इन्होंने National India News में प्रोड्यूसर और Anchor के तौर पर भी काम किया हैं। साथ ही और भी कई मीडिया चैनल्स में काम किया है। लेकिन अब पिछले 2 साल से गैजेट और एंटरटेनमेंट सेक्शन में TimesBull में अपना योगदान दे रही हैं। अगर आपको कंटेंट से रिलेटेड कोई भी शिकायत हो तो आप [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App