IPL 2023: क्या शुभमन गिल कर पाएंगे यशस्वी जायसवाल को पिछे? जानें क्या है यशस्वी जायसवाल का ये रिकॉर्ड

By

Anil Kumar

IPL 2023 Record: आईपीएल 2023 का यह सीजन रिकॉर्ड्स का सीजन रहा है। इस सीजन यशस्वी जायसवाल ने ऐसा कारनामा कर दिया है कि ऑरेंज कैप होल्डर फाफ डु प्लेसिस भी इनसे काफी पिछे रह गए हैं।

IPL 2023: आईपीएल 2023 के सीजन यशस्वी जायसवाल ने अपने बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया है। हालांकि उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई है। इस सीजन आरआर ने 14 में से मात्र 7 ही मुकाबले जीते थे। लेकिन इस सीजन आरआर के लिए सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट रहे यशस्वी जायसवाल। इन्होंने इस सीजन खेली कुल 14 पारियों में 48.08 की औसत और 163.61 के स्ट्राईक रेट के साथ 625 रन बनाए हैं। इसके साथ ही इनके बल्ले से 5 अर्ध शतक और 1 भी निकला है।

IPL 2023 में यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड

आईपीएल 2023 के इस सीजन राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए कुल 108 बार गेंद की बाउंड्री के पार पहुंचाया। इस समय यशस्वी एक मात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इस सीजन 100 से ऊपर बाउंड्री लगाई हों। इस मामले में आरसीबी टीम के कप्तान और ऑरेंज कैप होल्डर फाफ डु प्लेसिस दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने कुल 96 बाउंड्री लगाई हैं। लेकिन इस समय दोनों ही बल्लेबाज आईपीएल से बाहर हो चुके हैं क्योंकि इनकी टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर जा चुकी है।

वहीं इस समय इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर गुजरात टाइटंस के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल हैं। जिन्होंने अब तक 89 बाउंड्री लगाई हैं। इसके साथ ही गिल की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह बना चुकी है। जिस कारण गिल के पास एक सुनहरा मौका है कि वह इस लिस्ट में इन दोनों ही बल्लेबाजों को पछाड़ कर शीर्ष पर पहुंच सकें। गिल ने इस सीजन 14 मैचों की 14 पारियों में 56.67 की औसत और 152.46 की स्ट्राईक रेट के साथ कुल 680 रन बनाए हैं।

IPL 2023 में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची –

यशस्वी जायसवाल – 108 बाउंड्री
फाफ डु प्लेसिस – 96 बाउंड्री
शुभमन गिल – 89 बाउंड्री
डेवोन कॉनवे – 85 बाउंड्री
विराट कोहली – 81 बाउंड्री

IPL 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची –

फाफ डु प्लेसिस – 36 छक्के
शिवम दुबे – 33 छक्के
ग्लेन मैक्सवेल – 31 छक्के
रिंकू सिंह – 29 छक्के
ऋतुराज गायकवाड़ – 28 छक्के

IPL 2023 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची –

यशस्वी जायसवाल – 82 चौके
डेविड वॉर्नर – 69 चौके
डेवोन कॉनवे – 69 चौके
शुभमन गिल – 67 चौके
फाफ डु प्लेसिस – 65 चौके

IPL 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची –

फाफ डु प्लेसिस – 730 रन
शुभमन गिल – 680 रन
विराट कोहली – 639 रन
यशस्वी जायसवाल – 625 रन
डेवोन कॉनवे – 585 रन

Anil Kumar के बारे में
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App