नई दिल्लीः आपने देखा होगा कि भारत में कई नस्ल के सांप पाए जाते हैं, जिनसे लोगों में दहशत भी बनी रहती हैं। अगर आप किसी रास्ते में जा रहे हो और सांप दिख जाए तो कदम धीमी ही नहीं पीछे भी लौट आते हैं। सांप की दहश भी ऐसी है। देशभर में कुछ सांप तोइतने जहरीले हैं कि काटने से इंसान की मौत निश्चित हो जाती है। वैसे हिंदू धर्म में सांप को देवता भी कहा जाता है।
दूसरी ओर आपको हम एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं, जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा, लेकिन आप वीडियो देखकर हैरान रह जाएंगे। आपसे कोई कहे कि एक इंसान को मैंने जिंदा सांप खाते देखा है तो शायद आप इस बात को मजाक में लेंगे, क्योकि भला ऐसा कौन कर सकते हैं। ाज जौ हम बताने जा रहा है वो सौ फीसदी सच है। एक व्यक्ति जिंदे सांप को खाता दिख रहा है, जिसे देख हर कोई हैरान है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई हैरान है।
शख्स दांतों से चबाता दिख रहा सांप
एक शख्स अपने दांतों से फनेदार सांप को चबाता दिख रहा है। आप वायरल वीडियो में देख सकेत हैं कि शख्स आईस्क्रीम बेच रहा है। उसके आसपास कोई ग्राहक भी नहीं है। सांप उसके पहले से ही ठेले पर है, जिस वो हाथ में लेकर पहले काफी ध्यान से देखता है। इसके बाद सांप के मुंह को अपने दांत से चबाता है और बाहर निकालता दिख रहा।
इसके बाद शख्स फिर थूकता नजर आ रहा है। सांप से खून निकलता दिख रहा है। व्यक्ति की यह हरकत देख हर कोई हैरान है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के ऐप ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो भी 2 मिनट 20 का है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ट्विटर हैंडल लिखे हुए पोस्ट में यह वीडियो उत्तराखंड के नैनीताल के लालकुआ रेलवे कालोनी का बताया जा रहा है, जिसे देख हर किसी के होश उड़ रहे हैं। दूसरी आस्क्रीम वाला शख्स सांप को खाते हुए नशे में दिख रहा है। वहीं, वीडियो सामने आते ही जिला प्रशासन पड़ताल का काम शुरू कर दिया गया है। वीडियो देख प्रशासनिक अधिकारी भी हैरान हैं।
https://twitter.com/i/status/1660461096124424192