नई दिल्लीः अगर आपके घर में कोई शादी-ब्याह है तो फिर यह खबर आपके लिए बड़े ही महत्वपूर्ण साबित होने जा रही है। शादी-समारोह में सबके घरों में नए-नए पकवान बनाए जाते हैं, जिनके लिए सरसों तेल की जरूरत होती है। इन दिनों सरसों तेल के दाम बढ़ते जा रही है, जिससे आम लोगों का आर्थिक पहिया डगमगाता जा रहा है।
अगर आप सरसों तेल की खरीदारी करना चाहते हैं तो फिर बढ़िया मौका है। आप सस्ते में सरसों का तेल खरीद सकते हैं। सरसों का तेल अपने हाई लेवल रेट से 60 रुपये सस्ते में बिक रहा है। जानकारों के अनुसार आपने सरसों तेल नहीं खरीदा तो फिर पछताना पड़ सकता है, क्योंकि आने वाले दिनों में दाम बढ़ सकते हैं। उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में सरसों तेल 145 से 150 रुपये प्रति लीटर तक बिक रहा है।
- यहां जानें सरसों तेल की कीमत
भारत की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में सरसों तेल के रेट में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। गिरते दाम के बीच सरसों तेल के रेट में ग्राहकों की भीड़ खूब देखने को मिल रही है। गाजियाबाद में सरसों तेल का रेट 147 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया जा रहा है। इसके बाद ग्राहकों के चेहरे पर काफी रौनक दिखाई दे रही है।
यूपी की राजधानी लखनऊ में भी सरसों तेल के दाम काफी कम हैं। यहां सरसों तेल का ताजा भाव 154 रुपये प्रति लीटर में बिकता नजर आ रहा है। इसलिए आप सरसों तेल खरीदने में बिल्कुल भी देरी ना करें।
- इन शहरों में में गिर गए सरसों तेल के रेट
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सरसों तेल के रेट 146 रुपये प्रति लीटर दर्ज किये जा रहे हैं। कीमत देख बाजारों में ग्राहकों की खूब चहल-पहल देखने को मिल रही है। दूसरी भीड़ की वजह शादियों का सीजन भी बताया जा रहा है। 21 नवंबर को बुलंदशहर में सरसों तेल का रेट 143 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है। इससे एक सप्ताह पहले 14 नवंबर को सरसों तेल का रेट मुजफ्फरनगर में 143 रुपये प्रति लीटर देखने को मिला था।