Mutual Fund News : लोगों के सिर चढ़ गया है म्यूचुअल फंड SIP का क्रेज, SIP में बढ़ गया 28% निवेश

By

Yogesh Yadav

Mutual Fund News : जैसे जैसे अधिक से लोगों को म्यूचुअल फंड के बारे में जानकारी मिलती जा रही है वैसे वैसे उनका आकर्षण भी Mutual Funds की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। सालाना आधार पर SIP के द्वारा म्यूचुअल फंड में निवेश वित्त वर्ष 2023–24 में 28% बढ़ा है। वही ओवरऑल वित्त वर्ष में निवेश का यह आंकड़ा 2 लाख करोड़ रुपए को टच कर चुका है।

यह आंकड़े इस बात का साफ सबूत है कि लोगों के सिर पर Mutual Fund SIP का क्रेज चढ़ गया है। एसआईपी के द्वारा म्यूचुअल फंड में FY 2022–23 में कुल 1.56 लाख करोड़ का इन्वेस्टमेंट हुआ था। यह आंकड़ा FY 2021–22 में 1.24 लाख करोड़ रुपए और FY 2020–21 में 96,080 करोड़ रुपए रहा था।

7 सालों में 4 गुना बढ़ गया SIP Investment 

AMFI द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के आधार पर यह सामने आया है कि बीते 7 सालों में म्युचुअल फंड में SIP Investment में 4 गुना वृद्धि हुई है। ऐसा इसलिए क्योंकि आंकड़ों के आधार पर FY 2016–27 में निवेश केवल 43,921 करोड़ रुपए थी। लेकिन केवल मार्च 2024 में रिकॉर्ड 19,270 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है। जबकि 14,276 करोड़ रुपए का निवेश मार्च 2023 में हुआ था।

दिलचस्प बात यह है 2024 फरवरी और मार्च इन दोनों ही महीनों में निरंतर म्यूचुअल फंड में इनफ्लो का आंकड़ा 19000 करोड़ रुपए को पार करने में कामयाब रहा है। यह दर्शाता है कितने अनुशासन के साथ लोगों द्वारा Mutual Fund में निवेश किया जा रहा है। साथ ही यह एक और बात दर्शाता है कि लोगों का भरोसा अभी भी म्यूचुअल फंड में बना हुआ है।

डिस्क्लेमर : TimesBull.com ब्लॉग के द्वारा किसी भी तरीके से अपने पाठकों को वित्तीय निवेश की सलाह नही दी जाती है। हमारा उद्देश्य सिर्फ ज्ञान और मनोरंजन के रूप में आपको सही जानकारी देना है। इसलिए किसी भी तरह से वित्तीय निवेश करने के लिए किसी अनुभवी वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

Yogesh Yadav के बारे में
Yogesh Yadav मेरा नाम योगेश यादव है और पत्रकारिता के क्षेत्र में मेरा अनुभव 3 सालों से अधिक का है। खास तौर पर फाइनेंस विषय के बारे में लिखने में मेरी रुचि अधिक है। म्यूचुअल फंड, बिजनेस आइडिया, बैंकिंग और पोस्ट स्कीम के बारे में लिखना मुझे पसंद है। अतः TimesBull.com के द्वारा अब मैं अपनी सेवाएं दे रहा हूं। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App