नई दिल्ली: Union Budget 2023 : देश के आम बजट पेश होने में अब ज्यादा दिन नहीं रह गए हैं। यानी कि अगले महीने ही मोदी सरकार अपना बजट (Union Budget 2023) पेश करने वाली है। जिससे देशभर के लोगों की निगाहें आम बजट के पेश होने में लगी हैं। तो वही मोदी सरकार इस साल कई राज्यों में चुनाव को देखते हुए और इसके साथ अगले साल 2024 होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए कई लोकलुभावन ऐलान कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि सरकार चुनाव से पहले आम आम लोगों के जरूरत के हिसाब से ऐसे कई नई योजना और कई योजनाओं में रकम बढ़ाने से इनकम टैक्स में छूट दे सकती है।
दरअसल आपको बता दें कि देश के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अपना आम बजट का पिटारा खोलने वाली है, सरकार आम बजट में को लेकर तैयार कर रही है, वही बजट से पहले सरकार सुझाव भी मांगती है और देश की कई संस्थाएं और लोग अपनी मांग को रखते हैं। तो वही बताया जा रहा है, कि सरकार एक से बढ़ कर हर वर्ग के लोगों के लिए कई घोषणाएं कर सकती हैं।
बढ़ने जा रही इनकम टैक्स छूट की सीमा
कोरोना काल के बाद से ही लाखों टैक्सपेयर को उम्मीद है, टैक्स छूट की सीमा बढ़ाई जा सकती है, जिससे सरकार इस आम बजट 2023 (Union Budget 2023) में लोगों को सौगात दे सकती है। ध्यान देने वाली बात ये हैं कि 1 फरवरी 2023 को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में देश का आम बजट पेश किया जाना है।यह लोकसभा चुनाव से पहले सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है। ऐसे में लोगों को उम्मीद हैं कि सरकार इस बार आयकर छूट की सीमा ढाई लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर सकती है।
बढ़ सकती है पीएम सम्मान निधि योजना में रकम
किसानों की दोगुनी आय करने के लेकर केन्द्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें कई स्कीम संचालित कर रही है। वही पीएम सम्मान निधि योजना में रकम बढ़ाने की मांग लंबे समय से हो रही है, मोदी सरकार अगले साल चुनाव को देखते हिए बजट में केंद्र सरकार किसानों को बड़ा तोहफा दे सकती है। जिससे वित्त मंत्री आम बजट 2023 (Union Budget 2023) किसानों के लिए पीएम सम्मान निधि योजना की राशि बढ़ाने का ऐलान कर सकती हैं। जिसे सरकार का मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है।
होने जा रहा 100 से ज्यादा नई वंदे भारत का ऐलान
आप को बता दें कि आम बजट 2023 (Union Budget 2023) में भारतीय रेल को लेकर कई बड़ी घोषणाएं होने वाली है, जिससे बताया जा रहा है, कि इस बार के बजट में सरकार 100 से ज्यादा नई वंदे भारत बनाने का ऐलान कर सकती है. इस बार के बजट में सरकार का रेलवे पर बड़ा फोकस रहेगा। इसके साथ ही आम बजट में हो सकता है इस बार ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम कवच पर कोई बड़ा ऐलान किया जा सकता है।
वही मोदी सरकार आम बजट 2023 (Union Budget 2023) में पीएलआई (Productivity Linked Incentive Scheme ) का 14 सेक्टर्स तक विस्तार सकती है। जिससे देश में ज्यादा से ज्यादा कंपनी आएं और यहां पर फैक्टरी को लगाए, जिससे देश में लोगों को रोजगार मिले।