नई दिल्लीः कुछ दिन पहले ही मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के डीए में इजाफा किया गया था, जिसके बाद सैलरी में बंपर बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी, जो 34 से 38 प्रतिशत हो गया था। देशभर में अब फिर चर्चा जोरों से चल रही है कि सरकार जल्द ही साल 2023 के लिए डीए में 4 फीसदी बढ़ोतरी करने जा रही है, जिससे करीब सवा करोड़ कर्मचारियों को फायदा होगा।
सरकार अगर डीए में 4 फीसदी का इजाफ करेगी तो यह बढ़कर 42 प्रतिशत हो जाएगा। दूसरी ओर इसके अलावा भी एक चर्चा और भी तेज हो गई है। माना जा रहा है कि सरकार आठवां वेतन आयोग लागू कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो फिर कर्मचारियों की सैलरी में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी संभव माना जा रही है। सरकार ने आधिकारिक तौर पर तो ऐसा कोई ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया इंडस्ट्री में ऐसे तमाम दावे किये जा रहे हैं।
- कब लागू हो सकता है 8वां वेतन आयोग
8वें वेतन आयोग की चर्चा सरकारी कर्मचारियों में बहुत तेजी से चल रही है। इतना ही नहीं इसकी मांगे कई कर्मचारियों के संगठन भी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि सरकार 2024 तक 8वें वेतन को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकती है। वैसे सरकार की ओस से अभी आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है।
- जानिए कितनी बढ़ जाएगी सैलरी
अगर सरकार 8वां वेतन आयोग लागू करती है तो सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होना संभव माना जा रहा है। सरकारी कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये तक होने की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं फिटमेंट फैक्टर 3.68 गुना तक बढ़ जाएगी।
वहीं, जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों के लिए वेतन आयोग हर दस साल में एक वेतन आयोग की सिफारिशें लागू की जाती हैं। 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोग के लागू किये जाने में यही पैटर्न नजर आया है। कुछ अनुमान के अनुसार, साल 2024 में 8वें वेतन आयोग बनाया जाएगा, जिसको 2026 में लागू किया जा सकता है। इससे पहले 7वां वेतन आयोग साल 2016 में लागू किया गया था।