7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार खत्म! 2 लाख 18 हजार रुपये कब मिलेंगे, जानिए

Avatar photo

By

Vipin Kumar

7th Pay Commission: अगर आपके घर परिवार में कोई शख्स केंद्रीय कर्मचारी है तो फिर अब लॉटरी लगने जा रही है। केंद्र की मोदी सरकार अब जल्द ही तगड़ा फैसला लेने वाला है, जिससे कर्मचारी और पेंशनधारी दो-दो हाथ उछल पड़ेंगे। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही अटका पड़ा डीए एरियर का पैसा अकाउंट में डालेगी, जो किसी बड़ी सौगात की तरह होगी।

इसका फायदा बड़ी संख्या में कर्मचारियों और पेंशनर्स को होगा, जो हर किसी के लिए बूस्टर डोज की तरह साबित होगी। इसके अलावा माना जा रहा है कि फिटमेंट फैक्टर में भी इजाफा किया जा सकता है, जो किसी बड़े तोहफे की तरह होगी। इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में ठीक-ठाक बढ़ोतरी होगी, जो हर किसी को बड़ी सहायता देगी। सरकार ने आधिकारिक रूप से तो कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की खबरों में जल्दा का दावा किया जा रहा है।

जानिए कब से कब तक डीए एरियर मिलने की चर्चा

देशभर में लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लागू है, जिसके बीच केंद्रीय कर्मचारियों को डीए एरियर वाला तोहफा मिलने की चर्चा जोर पकड़े हुए है। सरकार अटके पड़े डीए एरियर को जल्द ही अकाउंट में ट्रांसफर कर सकती है जो किसी बड़े तोहफे की तरह होगी।

सरकार की तरफ से 18 महीने की रकम भेजी जाएगी। इसका फायदा करीब 1 करोड़ से ज्यादा परिवारों को होना संभव माना जा रहा है। केंद्र सरकार ने 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक का डीए एरियर का पैसा अकाउंट में नहीं भेजा था, जिसकी वजह कोरोना में हुआ आर्थिक नुकसान माना गया।

इसके बाद से कर्मचारी वर्ग लगातार इसकी मांग करते आ रहे हैं, लेकिन सरकार ने अभी अमलीजामा नही पहनाया है। सरकार लोकसभा चुनाव बाद कभी भी यह राशि भेज सकती है, जिसका आधिकारिक रूप से कुछ ऐलान नहीं किया गया है।

कर्मचारियों को मिल रहा इतने डीए का फायदा

केंद्रीय कर्मचारियों को वर्तमान में 50 फीसदी डीए का फायदा मिलेगा, जिससे सैलरी भी बढ़कर मिलेगी। सरकार ने कुछ दिन पहले ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए में 4 फीसदी डीए का ऐलान किया था जिसके बाद यह बढ़कर 50 फीसदी हो गया।

इससे पहले कर्मचारियों को 46 फीसदी डीए का लाभ मिल रहा था। बढ़े हुआ डीए का फायदा भी बड़ी संख्या में मिलेगा। वैसे भी सरकार हर साल डीए में 2 बार इजाफा करती है, जिसकी दरें 1 जनवरी और एक जुलाई से प्रभावी मानी जाती हैं।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App