भारतीय बाजार में क्यों नहीं चल पाई ये चार कारें, जानिए वजह

By

Santy

वैसे तो भारतीय बाजार महंगी गाड़ियों के लिए काफी सफल माना जाता है, क्योंकि यहां के लोग गाड़ियों पर अधिक पैसे निवेश करने में अपनी रुचि दिखाते हैं। इसके बावजूद भारत में ऐसी बहुत सी गाड़ियां हैं, जो लॉन्च होने के बाद ग्राहकों पर उतना अच्छा प्रभाव नहीं डाल पाईं और मजबूरन उनका उत्पादन बंद करना पड़ा। आइए जानते हैं, ऐसी ही गाड़ियों के बारे में।

Chevrolet Enjoy
यह कार भारतीय बाजार में 2013 में लांच हुई थी। यह एक 7 सीटर कार है, जिसे पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में उपलब्ध करवाया गया था। इसकी माइलेज क्षमता 13.7 से 18.02 प्रति लीटर है। इसकी कीमत 6.31 लाख रुपए है। इसे 6 वेरिएंट में पेश किया गया था। इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम भी उपलब्ध कराया गया था। फिर भी भारतीय ग्राहकों ने इसमें ज्यादा रूचि नहीं दिखाई।

Nissan Terrano
निसान टेरैनो को 2013 में लॉन्च किया गया था। यह कार एक कॉम्पैक्ट SUV थी। इस कर की कीमत 12 लाख रुपए है। इसके बॉडी पैनल और दरवाजे अन्य गाड़ियों से अलग और आकर्षक होने के बावजूद लोगों ने इस कार में अपनी कुछ खास दिलचस्पी नहीं दिखाई।

Mahindra Quanto
महिंद्रा द्वारा 2012 में क्वांटम मिनी एसयूवी को लांच किया गया था। इसमें 100 hp पावर 240 Nm टॉर्क के साथ 1.5 लीटर इंजन भी दिया गया था। बिक्री में खराब प्रदर्शन के कारण 2020 में इसका उत्पादन बंद कर दिया गया।

Datsun Go
डैटसन गो को 2014 में काफी अपेक्षाओं के साथ बाजार में उतारा गया था। तीन लाख रुपए की कम कीमत वाली कार होने के बावजूद लोगों ने इसे पसंद नहीं किया और मजबूरन इसका उत्पादन बंद करना पड़ा।

Santy के बारे में
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App