Upcoming CNG SUV: भारत एक ऐसा देश है जहां पर एसयूवी के खरीदार सबसे ज्यादा है। हर साल एसयूवी कारों की बिक्री में बढ़ोतरी होती है। कंपनियां भी अब इस सेगमेंट पर ही ज्यादा ध्यान दे रही हैं। साल में लॉन्च होने वाले कार में से 70% कारें एसयूवी होती हैं।
इस साल भी कई नई एसयूवी को लॉन्च किया गया है। मारुति ने अपनी नई विटारा (Maruti Grand Vitara) तो महिंद्रा ने स्कॉर्पियो (Mahindra ScorpioN) से पर्दा उठाया है। कार निर्माता भी अपने नए नए प्रोडक्ट से ग्राहकों का ध्यान आकर्षित करते रहते हैं।
लेकिन एसयूवी माइलेज के मामले में मात खा जाती है। यही कारण है कि लोग आज भी शहर में इसे चलाना पसंद नहीं करते है। लेकिन कंपनियों ने इसका भी उपाय ढूंढ लिया है। अब वह एसयूवी में सीएनजी का ऑप्शन दे रहे हैं और आने वाले समय में हमें कई ऐसे एसयूवी दिखेंगे जिसमें सीएनजी का उपयोग होगा। आज हम आपको ऐसे ही कुछ ऐसी हुई के बारे में बताएंगे जो आने वाले समय में सीएनजी पर चलेंगे।
Maruti Brezza
मारुति की सबसे पॉपुलर कानों में से एक ब्रेजा के सीएनजी (Maruti Brezza CNG) वर्जन को लाने का प्लान किया जा रहा है। कंपनी जल्द ही इसके सीएनजी वर्जन को लांच करेगी। इस गाड़ी में ऑटोमेटिक गियर बॉक्स और सनरूफ का फीचर दिया जा सकता है। फिलहाल इस पर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट की माने तो इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल सीएनजी किट के साथ मिलेगा।
Tata Punch
देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली माइक्रो एक्सयूवी टाटा पंच को भी सीएनजी (Tata Punch CNG) में बदला जाएगा। कंपनी का उद्देश्य है कि टाटा पंच के इलेक्ट्रिक और सीएनजी वर्जन को साथ लांच किया जाए। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा जिसके साथ सीएनजी किट लगा हुआ होगा। इस इंजन को 5 स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है। इसे अगले साल ही लांच किया जाएगा। कंपनी को उम्मीद है कि इस सीएनजी एसयूवी को लोग काफी पसंद करेंगे।
Tata Nexon CNG
टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक वर्जन के बाद अब कंपनी इसके सीएनजी वर्जन (Tata Nexon CNG) को भी लांच करेगी। इस पर जल्द ही कोई अपडेट कंपनी द्वारा दिया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इससे साल के शुरुआत में ही पेश कर दिया जाएगा।
इसमें आपको 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन सीएनजी किट के साथ मिलेगा। यह एटिमेटिक गियरबिक्स के साथ आने वाली है इसीलिए इसे शहर में चलाना काफी आसान होने वाला है। टाटा नेक्सन देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है और लोगों को इसके सीएनजी मॉडल का भी बेसब्री से इंतजार है।