साल 2024 में लॉन्च होने वाली ये कारें मचाएगी धमाल, चेक करें डिटेल

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Upcoming Cars: भारत धीरे-धीरे विश्व का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार बनते जा रहा है। टू व्हीलर मार्केट में हम नंबर एक पर हैं और फोर व्हीलर मार्केट में हमारा स्थान तीसरा है। वही जिस तेजी से हम बढ़ रहे हैं आने वाले समय में हम पहले स्थान पर होंगे।

हर महीने लाखों फोर व्हीलर काफी धड़ल्ले से बिक रही हैं। इसी को देखते हुए कंपनियां नई-नई कारों को लांच कर रही है। साल 2024 में भी हमें कुछ बेहतरीन कारें देखने को मिलेगी।

अगर आप भी एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें। यहां आपको आने वाले कुछ बेहतरीन कारों की पूरी डिटेल मिलने वाली है।

Mahindra Thar 5 Door

महिंद्रा बहुत ही जल्द अपनी 5 डोर थार को लॉन्च करने वाली है। सभी का मानना है कि जून के महीने में यह एसयूवी लॉन्च हो जाएगी। इसकी कीमत 15 लाख रुपए से शुरू हो सकती है।

इसमें आपको थार का वही सिग्नेचर ग्रिल देखने को मिलेगा। डायमेंशन के मामले में यह अभी बिक रही थार से काफी बड़ी होगी और इसे आप अपने फैमिली के साथ घूमने में प्रयोग कर सकते हैं।

New Generation Maruti Swift

मारुति इस साल अपनी कई नई कारों को लांच कर रही है। इसमें सबसे पहला नाम मारुति की नई जनरेशन स्विफ्ट का है। यह कार 7 लाख रुपए से 10 लाख रुपए के बीच लांच होगी।

इतनी ज्यादा कीमत होने का कारण इसके फीचर्स है। इसमें ADAS के अलावा कई और आधुनिक फीचर्स मिलेंगे। कंपनी इसके इंजन में भी बदलाव कर रही है। इस बार इसमें हाइब्रिड इंजन के साथ लांच किया जाएगा जो ज्यादा माइलेज देगी।

Tata Harrier Electric

टाटा अपनी नई हैरियर इलेक्ट्रिक एसयूवी को लांच कर सकती है। इसकी कीमत 22 लाख रुपए से शुरू होकर 25 लाख रुपए तक होगी। यह टाटा की सबसे महंगी इलेक्ट्रिक कार होने वाली है। यह दो मोटर सेटअप के साथ आएगी। इनके रेंज अलग होगी और यह इलेक्ट्रिक मार्केट को पूरी तरीके से बदलने का दम रखती है।

Kia Carnival 2024

लग्जरियस सेगमेंट में किया कार्निवल को काफी ज्यादा पसंद किया गया है। यह कम कीमत में ही काफी ज्यादा फीचर्स और कंफर्ट ऑफर करती है। इसी सक्सेस को देखते हुए कंपनी ने 2024 मॉडल किया कार्निवल को लॉन्च करने का फैसला किया है।

इसकी कीमत 40 लाख रुपए से शुरू होकर 45 लाख रुपए तक की हो सकती है। इसमें 12 इंच का टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। यह ग्राहकों को काफी ज्यादा कंफर्ट देने वाली है।

अगर आप टोयोटा फॉर्च्यूनर जितनी बजट रखते हैं तो फिर इस कर को खरीद सकते हैं। क्योंकि इसमें ज्यादा कंफर्ट और फीचर्स मिलेंगे।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो timesbull@gmail.com पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App