TVS Ronin: क्रूजर सीमेंट में टीवीएस में रोनिन के साथ एंट्री ली थी। यह एक जबरदस्त बाइक है जिसमें बहुत ही ज्यादा पावर देखने को मिलता है। यह बाइक दिखने में भी बहुत ही मस्कुलर है। इसमें 225 सीसी का सिंगल सिलेंडर ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन अपने पिक पर 20 हॉर्स पावर का पॉवर और 19 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करती है। इस बाइक में सिंगल और ड्यूल चैनल एबीएस का ऑप्शन मिलता है। वही इसमें कई राइडिंग मोड भी देखने को मिलते हैं।

TVS Ronin की चौकाने वाली डिटेल

इसका सस्पेंशन भी काफी अच्छा है। यह लंबी राइड के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है। इसमें आगे की तरफ एडजेस्टेबल फ्रॉक और पीछे की तरफ मोनोशॉक सस्पेंशन देखने को मिलता है। इसके अलावा इसमें 5 स्पीड गियर बॉक्स भी दिया गया है। इस बाइक में बहुत ही हल्का क्लच और बेहतरीन शिफ्टिंग वाली गियर बॉक्स देखने को मिलती है।

इसके इंजन के द्वारा इतना पावर जेनरेट किया जाता है कि आप माइलेज की सोच भी नहीं सकते हैं। लेकिन फिर भी यह आपको 40 से 45 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे देती है। इसके अलावा यह 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार बेहद ही आराम से पकड़ने में सक्षम है।

इसके फीचर्स बहुत ही अच्छे हैं। इसमें आपको एलइडी राउंड हैडलाइट, 17 इंच के एलॉय व्हील्स और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इस पर आपको बाइक से जुड़ी सभी जानकारियां मिल जाएंगे। यह बाइक अपने लुक के मुकाबले काफी हल्की भी है। इसका मुकाबला Suzuki Gixxer, Pulsar और Royal Enfield Hunter 350 से होता है।

यह खबरें भी पढ़ें

राजनीतिक विज्ञान से स्नातक कर कंटेंट राइटिंग किया है। महीनों तक फ्रीलांस करने...