नई दिल्ली – 2023 के आखिरी में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई। अशोक गहलोत और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लगातार जनता के बीच में जाकर अपनी पार्टी की तरफ वोट करने की अपील करते हुए नजर आ रहे है। इस बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी अपने एकदिवसीय दौरे पर राजस्थान दौरे पर थी। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर आरोप लगाए उन्होंने कहा कि राजस्थान में विकास क्या होता है। इसकी तस्वीर दिखाई। अगर किसी को विकास देखना है तो वो राजस्थान आकर देख सकता है।

इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दो बार प्रधानमंत्री का नाम लिया। जैसे ही जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम अशोक गहलोत ने बोलना शुरू किया तो वैसे ही सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे लगने लगे ऐसे में अशोक गहलोत उखड़ गए और उन्होंने मंच से ही लोगों को कई बार शांत कराया।

जानकारी के अनुसार आपको बता दे कि प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त किया था।

वही प्रियंका गांधी के पहुंचने के बाद बारी-बारी से भाषण देने के बाद अशोक गहलोत ने अपने भाषण के दौरान दो बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिया इसके अलावा कई बार प्रधानमंत्री बोलकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है।

उन्होंने संबोधन के दौरान कहा कि देश की राजनीति और लोकतंत्र की धज्जियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उड़ा दी है। यही नहीं उन्होंने आगे कहा कि देश का माहौल बहुत खराब बनता जा रहा है। हर तरफ टैक्स सीबीआई सहित कई एजेंसियां जहां चुनाव है। वहां भेजे जा रही और विपक्षी नेताओं को परेशान किया जा रहा है।

आगे उन्होंने कहा कि मिशन 2030 तक राजस्थान को नंबर वन राज्य बना देंगे। आगे उन्होंने कहा कि राज्य के 50 लाख लोगों से इसकी रैली जा चुकी और इसका फीडबैक लिया गया है कि कोरोना में मैंने कहा था कि कोई भूखा नहीं सोएगा सरकार कम कर रही है और प्रदेश में कोई भी भूख नहीं सोया सभी के इलाज के लिए राजस्थान सरकार कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रही मुख्यमंत्री ने कहा आश्चर्य तो तब होता है जो घोषणाएं सरकार ने बनाई। वह चाहे सड़क हो चाहे स्वास्थ्य मेडिकल कॉलेज की हो। सभी योजनाओं को सरकार ने लागू करने का काम किया ऐसे में पहली बार राजस्थान में यह सारा विकास देखने को मिला है।

यह खबरें भी पढ़ें