खूब बिक रही हैं ये मिड साइज SUV, बहुत ज्यादा है इसकी डिमांड, बस इतनी है कीमत

By

Web Desk

नई दिल्ली: Best Selling Mid-Size SUVs: भारतीय बाजार में एसयूवी (SUV) की डिमांड काफी बढ़ गई है। वैसे इस समय सबसे ज्यादा डिमांड कॉम्पैक्ट एसयूवी की है। इसके साथ ही मिड साइज एसयूवी की बिक्री भी काफी अच्छी हो रही है। आइए आपको सितंबर 2022 में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज़ एसयूवी के बिक्री आंकड़ों के बारे में बताते हैं।

ये भी पढ़ें- सर्दी आ गई! इन 4 गंभीर बीमारियों से बचने के लिए आज ही से शुरू कर दें मूली खाना, जरूर करें ट्राई

Hyundai Creta

बता दें कि हुंडई क्रेटा सितंबर 2022 में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज एसयूवी रही। यह कंपनी का भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है। क्रेटा लंबे समय से हुंडई की बेस्ट सेलिंग कार रही है। पिछले महीने हुंडई ने क्रेटा की 12866 यूनिट बेची हैं। इसकी बिक्री में साल दर साल 57 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई है। सितंबर 2021 में Hyundai Creta SUV की 8,193 यूनिट्स बिकी थीं। इसकी कीमत 10.44 लाख रुपये से 18.24 लाख रुपये तक है।

Kia Seltos

सितंबर महीने में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज़ एसयूवी किआ सेल्टोस है। सेल्टोस हुंडई क्रेटा के समान प्लेटफॉर्म पर आधारित है। यहां तक कि ये दोनों  समान इंजन ऑप्शंस और गियरबॉक्स ऑप्शंस के साथ आती है। सितंबर 2022 में किआ ने सेल्टोस एसयूवी की 11,000 यूनिट्स बेचीं। इसमें सालाना आधार पर 15 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें- जानिए Diabetes के मरीज पर इस मीठे फल का कैसा होगा असर? पढ़े कितना खा सकते हैं

Mahindra Scorpio

तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड साइज एसयूवी महिंद्रा स्कॉर्पियो है। वैसे इसकी बिक्री के आंकड़ों में स्कॉर्पियो-एन और क्लासिक मिल जाएगी। महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी (SUV) में से एक है। यह बोलेरो के बाद सबसे पुराना मॉडल है। सितंबर 2022 में महिंद्रा ने स्कॉर्पियो की 9,536 यूनिट्स बेची हैं। वहीं सितंबर 2021 में 2,588 यूनिट्स बेची थीं। बिक्री में 268 फीसदी की वृद्धि हुई।

Web Desk के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App